Rashtra Bharat Logo

Kolkata News: कोलकाता में विश्वकर्मा पूजा पर होगा पतंग और बैलून उत्सव

Kolkata News: कोलकाता में विश्वकर्मा पूजा पर होगा पतंग और बैलून उत्सव
Kolkata News: विश्वकर्मा पूजा के मौके पर कोलकाता के गड़े मैदान में सजेगा पतंग और बैलून उत्सव। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की नई पहल। (File photo)

Kolkata News: विश्वकर्मा पूजा के मौके पर कोलकाता के गड़े मैदान में सजेगा पतंग और बैलून उत्सव। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की नई पहल।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े ऐलान

Kolkata News: पश्चिम बंगाल में पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाइयां देने के लिए राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने हाल ही में घोषणा की है कि इस बार विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कोलकाता के प्रसिद्ध गड़े मैदान में भव्य पतंग और बैलून उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय पर्यटन को आकर्षित करना और उत्सव के माहौल को और अधिक रंगीन बनाना है।

पर्यटन को बढ़ावा देने के अन्य प्रमुख आयोजन

राज्य सरकार केवल कोलकाता तक ही सीमित नहीं है बल्कि बंगाल के अन्य हिस्सों में भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष उत्सवों की योजना बनाई जा रही है। दार्जिलिंग मॉल और सिलीगुड़ी में ‘चाय उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। सिटोंग क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ‘ऑरेंज फेस्टिवल’ आयोजित होगा।

होमस्टे और बुनियादी ढांचे का विकास

ग्रामीण और स्थानीय पर्यटन को मजबूती देने के लिए होमस्टे की संख्या में भारी बढ़ोतरी करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत ग्रीन होमस्टे, आदिवासी समुदायों द्वारा संचालित होमस्टे और महिलाओं द्वारा चलाए जाने वाले होमस्टे को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा पर्यटन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार से 486 करोड़ रुपये की मांग की गई है। इस फंड का उपयोग राज्य में रोप-वे के विकास तथा गाजलडोबा, नवद्वीप और टाकी में पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। साथ ही, पर्यटकों के लिए एक नए ‘धार्मिक सर्किट’ का निर्माण भी किया जा रहा है और चाय बागान पर्यटन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

ऐतिहासिक स्थलों का कायापलट

  • चंदननगर का विकास: चंदननगर के विभिन्न इलाकों को सुंदर बनाने के लिए फ्रांसीसी दूतावास के साथ मिलकर काम किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर 5 करोड़ 74 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे जिसके तहत पर्यटकों के ठहरने के लिए आवास और नए रेस्तरां का निर्माण होगा।

  • बैरकपुर थीम पार्क: बैरकपुर स्थित ‘उत्सधारा थीम पार्क’ को ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए फ्रॉम राज टू स्वराज थीम के तहत सजाया जाएगा। राज्य सरकार की इन पहलों से आने वाले दिनों में बंगाल में घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।