Rashtra Bharat Logo
Banner

मालदा में कुरियर पार्सल से मोबाइल तस्करी का खुलासा, पुलिस ने 100 फोन के साथ एक आरोपी को पकड़ा

मालदा में कुरियर पार्सल से मोबाइल तस्करी का खुलासा, पुलिस ने 100 फोन के साथ एक आरोपी को पकड़ा
Malda Mobile Smuggling Through Courier Parcel Police Arrest: मालदा में कुरियर पार्सल से मोबाइल तस्करी का खुलासा, पुलिस ने 100 फोन के साथ एक आरोपी को पकड़ा (Photo: RB / Ekbal)

Malda Mobile Smuggling Through Courier Parcel Police Arrest: मालदा में कुरियर पार्सल के जरिए मोबाइल तस्करी का मामला सामने आया है। कालियाचक थाना पुलिस ने दो पार्सल बॉक्स से करीब 100 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में एक अन्य आरोपी का नाम सामने आया, जिसे भी पकड़ा गया। पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

कुरियर पार्सल से मोबाइल भेजने की योजना का खुलासा

Malda Mobile Smuggling Through Courier Parcel Police Arrest: मालदा के कालियाचक थाने की पुलिस ने कूरियर पार्सल के जरिए मोबाइल फोन तस्करी के एक अनोखे तरीके को नाकाम कर दिया है। दो पार्सल बॉक्स से विभिन्न नामी कंपनियों के करीब 100 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

मालदा जिला पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने बताया कि गोपनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर कालियाचक थाने की पुलिस को पता चला कि आंध्र प्रदेश से दो पार्सल बॉक्स के जरिए बड़ी संख्या में मोबाइल फोन तस्करी की कोशिश हो रही है। इसी सूचना के आधार पर कालियाचक के चौरंगी इलाके में छापेमारी कर एक डिलीवरी बॉय को हिरासत में लिया गया। उसके पास से दो पार्सल में भरे करीब 100 विभिन्न नामी ब्रांड के मोबाइल फोन बरामद हुए।

Malda Mobile Smuggling Through Courier Parcel Police Arrest: मालदा में कुरियर पार्सल से मोबाइल तस्करी का खुलासा, पुलिस ने 100 फोन के साथ एक आरोपी को पकड़ा
Malda Mobile Smuggling Through Courier Parcel Police Arrest: मालदा में कुरियर पार्सल से मोबाइल तस्करी का खुलासा, पुलिस ने 100 फोन के साथ एक आरोपी को पकड़ा (Photo: RB / Ekbal)
Malda Mobile Smuggling Through Courier Parcel Police Arrest: मालदा में कुरियर पार्सल से मोबाइल तस्करी का खुलासा, पुलिस ने 100 फोन के साथ एक आरोपी को पकड़ा
Malda Mobile Smuggling Through Courier Parcel Police Arrest: मालदा में कुरियर पार्सल से मोबाइल तस्करी का खुलासा, पुलिस ने 100 फोन के साथ एक आरोपी को पकड़ा (Photo: RB / Ekbal)

गुप्त सूचना पर पुलिस ने 100 मोबाइल फोन किए बरामद

डिलीवरी बॉय से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बैष्णबनगर थाना क्षेत्र के पारदेवानापुर इलाके से सोहेल राणा नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बुधवार को गिरफ्तार आरोपी को मालदा जिला अदालत में पेश कर 10 दिन की पुलिस हिरासत की मांग की गई।

पुलिस इस पूरे तस्करी रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा ये मोबाइल फोन कहां भेजे जाने थे, इसकी जांच कर रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Malda Mobile Smuggling Through Courier Parcel Police Arrest: मालदा में कुरियर पार्सल से मोबाइल तस्करी का खुलासा, पुलिस ने 100 फोन के साथ एक आरोपी को पकड़ा
Malda Mobile Smuggling Through Courier Parcel Police Arrest: मालदा में कुरियर पार्सल से मोबाइल तस्करी का खुलासा, पुलिस ने 100 फोन के साथ एक आरोपी को पकड़ा (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।