Rashtra Bharat Logo

मुर्शिदाबाद में कुए नदी के उफान से बाढ़, एसपी ने किया प्रभावित इलाके का दौरा

मुर्शिदाबाद में कुए नदी के उफान से बाढ़, एसपी ने किया प्रभावित इलाके का दौरा
Murshidabad flood: मुर्शिदाबाद के कुए नदी के उफान और भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सैकड़ों घर जलमग्न और हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद होने के बाद एसपी ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

मुर्शिदाबाद के कुए नदी के उफान और भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सैकड़ों घर जलमग्न और हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद होने के बाद एसपी ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

सैकड़ों घर और हजारों हेक्टेयर फसल पानी में डूबी

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के प्रभावित ब्लॉक क्षेत्र में कुए नदी के उफान और लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंभीर बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। नदी का पानी ओवरफ्लो होकर इलाके के कई गांवों में घुस गया है जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक बाढ़ का पानी सोनावरुई, वैद्यनाथपुर और तारापुर सहित कई गांवों के रिहायशी इलाकों में फैल चुका है जिससे सौ से अधिक घर पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। इस आपदा ने सबसे बड़ा झटका किसानों को दिया है। करीब 5,706 हेक्टेयर उपजाऊ कृषि भूमि बाढ़ के पानी में डूब जाने से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में हाल ही में रोपी गई धान की फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है जिससे उन्हें लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।

पुलिस अधीक्षक ने किया दौरा

बिगड़ते हालात और लोगों की समस्याओं का जायजा लेने के लिए मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक (SP) सचिन मक्कर खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। उन्होंने पानी से घिरे क्षेत्रों का निरीक्षण किया और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उनके साथ पंचायत समिति की अध्यक्ष नजमा खातून समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

प्रशासन से राहत और मुआवजे की मांग

जलमग्न गांवों के लोगों और किसानों का कहना है कि अगर पानी जल्द नहीं निकला तो स्थिति और भी भयानक हो जाएगी। बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन से तुरंत राहत सामग्री, सूखा भोजन और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके साथ ही किसानों ने सरकार से हुए नुकसान का आकलन कर जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

एडिट: शिंकी सिंह

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।