Rashtra Bharat Logo

मालदा कालियाचक कांड: NIA जांच का तीसरा दिन, 150 से ज्यादा पूछताछ, आज कोलकाता लौटेगी टीम; कल सौंपी जाएगी प्रारंभिक रिपोर्ट

मालदा कालियाचक कांड: NIA जांच का तीसरा दिन, 150 से ज्यादा पूछताछ, आज कोलकाता लौटेगी टीम; कल सौंपी जाएगी प्रारंभिक रिपोर्ट
Photo: RB / Ekbal

NIA investigation Kaliachak Malda Case: मालदा के कालियाचक कांड में NIA की टीम ने तीन दिन में 150+ लोगों से पूछताछ की। कोलकाता के बालीगंज में पीड़ित जज से भी बयान दर्ज। ADM अनिंद्र सरकार को किया गया तलब। सुरक्षा चूक और प्रशासनिक लापरवाही की भी जांच जारी। आज टीम कोलकाता लौटेगी — कल प्रारंभिक रिपोर्ट दाखिल होगी। अब असली खुलासे की बारी!

Updated:
·by
Gangesh Kumar
Gangesh Kumar
Share:

NIA investigation Kaliachak Malda Case: कालियाचक कांड में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम लगातार तीसरे दिन भी पूरी सक्रियता के साथ जांच में जुटी रही। रविवार को भी कालियाचक नंबर 2 ब्लॉक इलाके में NIA अधिकारियों ने दफा-दफा पूछताछ और तथ्य संग्रह का काम जारी रखा।

NIA investigation Kaliachak Malda Case

NIA सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच चरण पूरा होने के बाद जांच दल आज ही कोलकाता वापस लौट सकता है। कल यानी सोमवार को प्रारंभिक रिपोर्ट जमा की जाएगी — इसी कारण अंतिम घंटों में जांच की गति और तेज कर दी गई।

इससे पहले बुधवार की देर रात NIA की एक विशेष टीम कोलकाता के बालीगंज में हमले से पीड़ित एक न्यायाधीश के घर पहुंची। जांचकर्ताओं ने उनसे विस्तार से बात कर यह जानने की कोशिश की कि घटना से पहले और बाद में क्या-क्या हुआ, भीड़ कितनी थी और पायलट वाहन से ले जाते समय किन-किन जगहों पर उन्हें रोका गया।

NIA investigation Kaliachak Malda Case

NIA investigation Kaliachak Malda Case: इसके अलावा NIA यह भी जांच कर रही है कि पुलिस, केंद्रीय बल और जिला प्रशासन को घटना की पूर्व सूचना कितनी दी गई थी और सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक हुई या नहीं।

रविवार सुबह मालदा जिले के अतिरिक्त जिलाधिकारी (विकास) अनिंद्र सरकार को कालियाचक नंबर 2 ब्लॉक कार्यालय में तलब किया गया। प्रशासन की ओर से घटना की पूर्ण रिपोर्ट और जानकारी लेने के लिए यह बुलावा भेजा गया।

सूत्रों के अनुसार अब तक 150 से अधिक लोगों से दफा-दफा पूछताछ की जा चुकी है। जांचकर्ताओं का मानना है कि इन्हीं बयानों से महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं, जो प्रारंभिक रिपोर्ट में अहम भूमिका निभाएंगे।


रिपोर्ट: Ekbal, Kolkata


Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।