North 24 Parganas News: हाड़ोवा में कुत्ते का हमला, चार गांवों में 71 लोग घायल, इलाके में डर का माहौल

Haroa dog attack North 24 Parganas: पश्चिम बंगाल के हाड़ोवा इलाके में एक कुत्ते के हमले से चार गांवों में दहशत फैल गई। बरोज, मेटोआटी, शंकरपुर और आसपास के गांवों में 71 लोग घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बड़े अस्पताल भेजा गया है। पुलिस और वन विभाग कुत्ते की तलाश कर रहे हैं।
विषयसूची
चार गांवों में कुत्ते के हमले से फैला डर
उत्तर 24 परगना। हाड़ोया थाना क्षेत्र के बरोज, मेटोआटी, शंकरपुर, बकजुरी और आकंदबेड़िया गांवों में शुक्रवार दोपहर से एक पागल कुत्ते ने तांडव मचा दिया। एक ही कुत्ते ने एक के बाद एक कई गांवों में घूमकर लोगों को काटना शुरू किया, जिससे अब तक 71 लोग घायल हो चुके हैं। घायलों में बच्चे, पुरुष और महिलाएं सभी शामिल हैं।
खून से लथपथ घायलों को इलाज के लिए हाड़ोया ग्रामीण अस्पताल लाया गया। 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बारासत समेत कोलकाता के विभिन्न अस्पतालों में रेफर किया गया है।
71 लोग घायल, चार की हालत गंभीर
घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई है। दोनों विभाग और ग्रामीण मिलकर उस पागल कुत्ते की तलाश में जुटे हैं, लेकिन अभी तक वह पकड़ में नहीं आया है।
दहशत का आलम यह है कि ग्रामीण घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। घायलों की संख्या अभी भी बढ़ रही है।
कुत्ते के पकड़े जाने तक प्रशासन से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

