Rashtra Bharat Logo

दक्षिण बंगाल में आज से थमेगी बारिश की रफ्तार, बंगाल की खाड़ी में बनेगा नया निम्न दबाव

दक्षिण बंगाल में आज से थमेगी बारिश की रफ्तार, बंगाल की खाड़ी में बनेगा नया निम्न दबाव
South Bengal rain forecast low pressure: दक्षिण बंगाल में आज से बारिश की रफ्तार होगी कम बंगाल की खाड़ी में शुक्रवार तक बनेगा नया निम्न दबाव जानें पूरी जानकारी। (File Photo)

दक्षिण बंगाल में आज से बारिश की रफ्तार होगी कम बंगाल की खाड़ी में शुक्रवार तक बनेगा नया निम्न दबाव जानें पूरी जानकारी।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

जानें बारिश और मानसून का पूरा हाल

दक्षिण बंगाल में सक्रिय मौसमी गतिविधियों के बीच आज बुधवार से बारिश की रफ्तार थमने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार कल पूरे दिन कोलकाता समेत विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हुई लेकिन आज इसमें कमी आएगी। हालांकि पूर्वी व पश्चिमी मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना के कुछ चुनिंदा इलाकों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बंगाल की खाड़ी में फिर बनेगा नया निम्न दबाव

दूसरी ओर शुक्रवार तक दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र तट के पास बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर नया निम्न दबाव बनने जा रहा है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक हबीबुर रहमान विश्वास ने बताया कि इस निम्न दबाव का असर राज्य पर विशेष रूप से नहीं पड़ेगा ऐसा फिलहाल माना जा रहा है। केंद्रीय मौसम विभाग ने भी शुक्रवार से दक्षिण बंगाल में बारिश काफी कम हो जाने का अनुमान जताया है।

निम्न दबाव के बाद मानसून की होगी विदाई

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ओडिशा-आंध्र तट पर जो निम्न दबाव बनेगा उसके असर से सबसे पहले दक्षिण ओडिशा और आंध्र के तटवर्ती इलाकों में ज्यादा बारिश होगी। आगामी निम्न दबाव का असर खत्म होने के बाद उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है ऐसा मौसम वैज्ञानिकों का मानना है।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

[RB_TAG

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।