Rashtra Bharat Logo

West Bengal Government Jobs Recruitment:1 लाख से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू, जानें विभागवार विवरण

West Bengal Government Jobs Recruitment:1 लाख से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू, जानें विभागवार विवरण
West Bengal Government Jobs Recruitment: बंगाल सरकार भरेगी 1 लाख से ज्यादा पद। पुलिस में 17 हजार और स्कूल आयोग में 46 हजार पदों पर होगी बंपर भर्ती। पढ़ें पूरी रिपोर्ट। (File Photo)

West Bengal Government Jobs Recruitment: बंगाल सरकार भरेगी 1 लाख से ज्यादा पद। पुलिस में 17 हजार और स्कूल आयोग में 46 हजार पदों पर होगी बंपर भर्ती। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

 बंगाल में सरकारी नौकरियों की बहार

West Bengal Government Jobs Recruitment: पश्चिम बंगाल में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य की प्रमुख भर्ती एजेंसियों लोक सेवा आयोग, पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड, स्कूल सेवा आयोग और पश्चिम बंगाल स्टाफ चयन आयोग ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 1 लाख से अधिक रिक्त पदों को भरने के खाके का ऐलान किया है। 30 जुलाई को मुख्यमंत्री के साथ हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद लंबे समय से लंबित परीक्षाओं को पारदर्शी तरीके से पूरा कराने का निर्णय लिया गया है।

विभागवार भर्ती का आंकड़ा

  • लोक सेवा आयोग 

    • वर्तमान में 54 विभागों के अंतर्गत 2,490 ग्रुप ‘ए’ पदों (राज्य प्रशासनिक सेवा, पुलिस, विधि सेवा, न्यायाधीश आदि), 2,848 ग्रुप ‘बी’ और 12,376 ग्रुप ‘सी’ के पदों पर प्रक्रिया जारी है।

    • इन परीक्षाओं में शामिल 12.65 लाख अभ्यर्थियों के परिणाम विभिन्न चरणों में घोषित किए जाएंगे।

    • जल्द ही 8,006 नए अतिरिक्त पदों के लिए नई अधिसूचना जारी होगी।

पुलिस भर्ती बोर्ड: पूजा से पहले भरे जाएंगे 17 हजार पद

पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने भी करीब 17 हजार रिक्त पद भरने की तैयारी शुरू कर दी है। पूजा से पहले 1,440 सब-इंस्पेक्टर और 14,263 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी। बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी दस्तावेज सुरक्षित रखे जाएंगे।

स्कूल सेवा आयोग और स्टाफ चयन आयोग भी सक्रिय

स्कूल सेवा आयोग ने भी सभी शिकायतों का समाधान कर अपने अधीन लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने की घोषणा की है। आयोग के माध्यम से 46,011 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं, स्टाफ चयन आयोग भी विभिन्न रिक्त पदों के लिए होने वाली परीक्षाओं की अधिसूचना जल्द जारी करेगा।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।