Rashtra Bharat Logo

West Bengal Helpline Nepal Disaster: बाढ़ और भूस्खलन में 98 ने गंवाई जान, अपनों की तलाश में जुटे बंगाल के परिवार

West Bengal Helpline Nepal Disaster: बाढ़ और भूस्खलन में 98 ने गंवाई जान, अपनों की तलाश में जुटे बंगाल के परिवार
West Bengal Helpline Nepal Disaster: नेपाल आपदा में भारतीय पर्यटकों के लापता होने पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने जताई चिंता। पश्चिम बंगाल सरकार ने भवानी भवन में जारी किया इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें। (file photo)

West Bengal Helpline Nepal Disaster: नेपाल आपदा में भारतीय पर्यटकों के लापता होने पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने जताई चिंता। पश्चिम बंगाल सरकार ने भवानी भवन में जारी किया इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

बंगाल के पर्यटकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

West Bengal Helpline Nepal Disaster: पड़ोसी देश नेपाल में प्राकृतिक आपदा ने भारी तबाही मचाई है। नेपाल के एक हिस्से में आए भयानक सैलाब और आपदा के कारण अब तक कम से कम 98 लोगों के मारे जाने की दुखद खबर सामने आई है, जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इस भयानक हादसे में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कई भारतीय पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के भी फंसे होने की आशंका है। नेपाल की इस त्रासदी पर पश्चिम बंगाल की ओर से भी चिंता व्यक्त की गई है और राहत कार्यों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

नेपाल आपदा में 100 से अधिक भारतीय लापता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेपाल में आई इस आपदा के बाद बड़े पैमाने पर लोग लापता हैं, जिनमें 100 से अधिक भारतीय पर्यटक और तीर्थयात्री शामिल हैं, जो कैलाश मानसरोवर यात्रा या घूमने के लिए वहां गए थे। अचानक आई इस विपदा के कारण भारी नुकसान हुआ है और मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

शुभेंदु अधिकारी ने जताया दुख

इस दुखद घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए नेता मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी  ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने लिखा कि नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से हुई इस भयावह घटना से वह अत्यंत व्यथित हैं। उन्होंने आपदा में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में हम नेपाल के लोगों के साथ खड़े हैं। इसके साथ ही, उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए बंगाल के तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की और राज्य प्रशासन से उनके सुरक्षित रेस्क्यू की मांग की।

बंगाल सरकार और प्रशासन द्वारा जारी इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर

नेपाल में फंसे बंगाल के लोगों और उनके परिजनों की मदद के लिए आधिकारिक तौर पर आपातकालीन नंबर जारी किए गए हैं, ताकि लोग तुरंत संपर्क कर सकें:

  • नेपाल स्थित भारतीय दूतावास के फोन और व्हाट्सएप नंबर

    • +977 985 131 6807

    • +977 970 910 7500

  • भवानी भवन (कोलकाता) पुलिस कंट्रोल रूम नंबर

    • 033-24793311

    • 9147890181


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।