Rashtra Bharat Logo

West Bengal Ujjwala Connection: बंगाल में 14 लाख उज्ज्वला कनेक्शन हो सकते हैं रद्द

West Bengal Ujjwala Connection: बंगाल में 14 लाख उज्ज्वला कनेक्शन हो सकते हैं रद्द
West Bengal Ujjwala Connection: पश्चिम बंगाल में 14 लाख उज्ज्वला गैस कनेक्शन पर संकट। दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर रद्द हो सकते हैं कनेक्शन। (File photo)

West Bengal Ujjwala Connection: पश्चिम बंगाल में 14 लाख उज्ज्वला गैस कनेक्शन पर संकट। दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर रद्द हो सकते हैं कनेक्शन।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

दस्तावेज में गड़बड़ी की आशंका

West Bengal Ujjwala Connection: नरेंद्र मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना के तहत पश्चिम बंगाल में दिए गए करीब 14 लाख गैस कनेक्शन अब जांच के दायरे में आ गए हैं। केंद्र लाभार्थियों की पात्रता की दोबारा जांच कराने की तैयारी में है। दस्तावेजों के सत्यापन में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित कनेक्शन रद्द किया जा सकता है। उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन देने का प्रावधान किया गया था। लाभार्थियों को सामान्य उपभोक्ताओं की तुलना में कुछ सस्ती दर पर सिलेंडर भी मिलता है।

14 लाख कनेक्शन जांच के घेरे में

 पश्चिम बंगाल में इस योजना के तहत कुल 1 करोड़ 24 लाख कनेक्शन बांटे गए हैं। शुरुआती जांच के दौरान लगभग 1 करोड़ 10 लाख मामलों में सब कुछ सही पाया गया है, लेकिन करीब 14 लाख कनेक्शनों में दस्तावेजों को लेकर गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। अब सरकारी तेल कंपनियां इन सभी संदिग्ध मामलों की दोबारा गहराई से जांच करेंगी। यदि संबंधित उपभोक्ता अपनी पात्रता साबित करने वाले सही दस्तावेज पेश नहीं कर पाए, तो उनके कनेक्शन काटे जा सकते हैं।

दस्तावेजों की कमी और नियमों की अनदेखी

सूत्रों के अनुसार, योजना के शुरुआती दौर में लक्ष्य पूरा करने की जल्दबाजी के कारण कई जगहों पर पर्याप्त दस्तावेजों की ठीक से जांच नहीं हो पाई थी। कई मामलों में एक ही राशन कार्ड नंबर पर एक से अधिक गैस कनेक्शन मिलने की बात भी सामने आई है। पेट्रोलियम मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद अब इस सत्यापन प्रक्रिया को और तेज कर दिया गया है।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।