विषयसूची
ToggleLockdown in Pakistan: पाकिस्तान एक बार फिर सख्त फैसलों के दौर से गुजर रहा है। बढ़ती महंगाई, ऊर्जा संकट और आर्थिक दबाव के बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बड़ा कदम उठाते हुए देशभर में आज 7 अप्रैल से शिक लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लागू करने का फैसला लिया है। इस फैसले का असर सीधे आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने वाला है।
रात 8 बजे तक ही खुलेंगे मॉल
सरकार के निर्देश के अनुसार, पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और आजाद जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में बाजार, मंडियां और शॉपिंग मॉल अब रात 8 बजे तक ही खुल सकेंगे। यह नियम 7 अप्रैल से लागू कर दिया गया है। हालांकि खैबर पख्तूनख्वा के कुछ डिविजनल मुख्यालयों में बाजारों को रात 9 बजे तक खोलने की छूट दी गई है।
रात 10 बजे के बाद नहीं होगी शादी
वहीं, शादी-ब्याह जैसे सामाजिक आयोजनों पर भी सख्ती बढ़ा दी गई है। अब रात 10 बजे के बाद किसी भी मैरिज हॉल, मार्की या यहां तक कि घरों में भी शादी समारोह आयोजित करने की अनुमति नहीं होगी। इससे उन परिवारों की परेशानी बढ़ गई है, जिनकी शादियां पहले से तय थीं। कई लोग अब अपने कार्यक्रमों में बदलाव करने को मजबूर हैं।
اسلام آباد: 6 اپریل 2026
وزیراعظم محمد شہباز شریف نے پیٹرولیم مصنوعات ، توانائی کی بچت اور کفایت شعاری کے اقدامات کے نفاذ کے حوالےسے اہم جائزہ اجلاس کی صدارت کی. صوبہء پنجاب، خیبر پختونخوا، بلوچستان ، اسلام آباد کیپیٹل ٹیریٹری ، گلگت بلتستان اور آزاد جموں و کشمیر میں بازار،… pic.twitter.com/BEsPreuQWa
— Prime Minister’s Office (@PakPMO) April 6, 2026
सार्वजनिक परिवहन हुआ मुफ्त
हालांकि, सरकार ने कुछ जरूरी सेवाओं को इन प्रतिबंधों से बाहर रखा है। मेडिकल स्टोर और फार्मेसी को खुला रखने की छूट दी गई है, ताकि लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा गिलगित और मुजफ्फराबाद जैसे शहरों में आम जनता को राहत देने के लिए एक महीने तक सार्वजनिक परिवहन मुफ्त कर दिया गया है, जिसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी।
इन फैसलों ने पाकिस्तान में एक बार फिर आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। जहां एक तरफ सरकार आर्थिक हालात को संभालने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ आम नागरिक अपने रोजमर्रा के खर्च और जीवनशैली को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।