नागपुर में देर रात तीन दोपहिया वाहन चोरी, कैमरे में कैद हुई घटना
Nagpur bike theft Vyankatesh Nagar: नागपुर। नंदनवन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत केडीके कॉलेज के निकट स्थित व्यंकटेश नगर में कल देर रात चोरों ने एक ही वारदात में तीन दोपहिया वाहन चुरा लिए। यह पूरी घटना इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसमें साफ दिखता है कि चोरों ने सुनसान रात का फायदा उठाकर वाहन उठाए और फरार हो गए।
स्थानीय निवासियों के अनुसार यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी इलाके में साइकिलों और दोपहिया वाहनों की कई चोरियां हो चुकी हैं। लगातार हो रही इन वारदातों से क्षेत्र के नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि आम नागरिकों की संपत्ति सुरक्षित रह सके।
फिलहाल नंदनवन पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र