जरूर पढ़ें

कुछ ही देर में नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय!

कुछ ही देर में नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय!
कुछ ही देर में नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय! (File Photo)

Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में आज बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जहां लंबे समय से मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार कुछ ही देर में इस्तीफा देने वाले हैं। वहीं नए चेहरे को लेकर सस्पेंस गहराता जा रहा है। क्या वाकई सम्राट चौधरी संभालेंगे सत्ता की कमान या आखिरी वक्त में होगा बड़ा ट्विस्ट? जानिए पूरी अपडेट।

Updated:

Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक मोड़ लेने जा रहा है। करीब दो दशक तक सत्ता की कमान संभालने वाले नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। सुबह 11 बजे उन्होंने अपनी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक ली, जिसमें मंत्रियों और विधायकों को संबोधित करते हुए अपने फैसले की जानकारी दी। इसके साथ ही मौजूदा सरकार का अंत लगभग तय हो गया है।

कुछ ही देर में इस्तीफा देने राजभवन पहुंचेंगे नीतीश कुमार

पटना में सियासी हलचल चरम पर है। राजभवन में राज्यपाल सैयद अता हसनैन पहुंच चुके हैं और अब नीतीश कुमार के इस्तीफे का इंतजार किया जा रहा है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और राजभवन के आसपास का इलाका छावनी में तब्दील हो चुका है।

सम्राट चौधरी होंगे अगले मुख्यमंत्री ?

अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बिहार की सत्ता की कमान किसे सौंपी जाएगी। इस बीच सबसे बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग सकती है।

मालूम हो सम्राट चौधरी का नाम मुख्यमंत्री के लिए अचानक नहीं उभरा है, बल्कि पिछले कुछ समय से पार्टी के भीतर उनका कद लगातार बढ़ा है। पिछड़े वर्ग के मजबूत चेहरे के रूप में उनकी पहचान और संगठन पर पकड़ उन्हें इस रेस में सबसे आगे खड़ा करती है। उनके आवास के बाहर बढ़ी सुरक्षा और नेताओं की आवाजाही ने भी इस बात के संकेत दे दिए हैं कि वे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं।

बिहार की राजनीति में नए युग की शुरुआत!

नीतीश कुमार का इस्तीफा सिर्फ एक पद का बदलाव नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है। अगर सम्राट चौधरी के नाम पर अंतिम मुहर लगती है, तो यह पहला मौका होगा जब भाजपा का कोई नेता राज्य की सत्ता की कमान पूरी तरह अपने हाथ में लेगा।

अब पूरा बिहार उस पल का इंतजार कर रहा है, जब नीतीश कुमार अपना इस्तीफा सौंपेंगे और भाजपा विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा। क्या सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे? इसका जवाब अब कुछ ही घंटों में सामने आ सकता है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।