Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज बुधवार को एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। इस सप्ताह की शुरुआत से ही सोने के भाव लगातार नीचे आ रहे हैं। हालांकि मंगलवार को शुरुआती गिरावट के बाद कीमतें स्थिर हो गई थीं, लेकिन आज फिर इनमें नरमी देखने को मिल रही है। लगातार गिरते दामों से सर्राफा बाजार में भी हलचल बढ़ गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि लगातार हो रही इस गिरावट के बाद आपके शहर में सोने का ताजा भाव क्या है।
सोने का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 03 जून को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,636 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,334 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,731 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 1 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह उतार-चढ़ाव के बीच 24 कैरेट सोना 202 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 185 रुपये प्रति ग्राम सस्ता हुआ था. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई है. सोमवार को 24 कैरेट सोने के भाव में 82 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 75 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई. वहीं कल मंगलवार को शुरुआती गिरावट के बाद वापस कीमत स्थिर हो गए.
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 03 जून को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,636 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,334 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,731 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
| शहर | 24 कैरेट (प्रति ग्राम) | 22 कैरेट (प्रति ग्राम) | 18 कैरेट (प्रति ग्राम) |
|---|
| लखनऊ | ₹15,636 | ₹14,334 | ₹11,731 |
| जयपुर | ₹15,636 | ₹14,334 | ₹11,731 |
| दिल्ली | ₹15,636 | ₹14,334 | ₹11,731 |
| पटना | ₹15,626 | ₹14,324 | ₹11,721 |
| मुंबई | ₹15,621 | ₹14,319 | ₹11,716 |
| अहमदाबाद | ₹15,626 | ₹14,324 | ₹11,721 |
| पुणे | ₹15,621 | ₹14,319 | ₹11,716 |
| कोलकाता | ₹15,621 | ₹14,319 | ₹11,716 |
| मेरठ | ₹15,636 | ₹14,334 | ₹11,731 |
| लुधियाना | ₹15,636 | ₹14,334 | ₹11,731 |
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।