जरूर पढ़ें

Petrol-Diesel Price Today: बिहार-झारखंड में बढ़ें पेट्रोल-डीजल के दाम, देखिए सभी शहरों का ताजा भाव

Petrol-Diesel Price Today: बिहार-झारखंड में बढ़ें पेट्रोल-डीजल के दाम
Petrol-Diesel Price Today: बिहार-झारखंड में बढ़ें पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बिहार और झारखंड के कुछ शहरों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और स्थानीय टैक्स के कारण दामों में बदलाव देखने को मिल रहा है।

Updated:

Petrol-Diesel Price Today: मिडिल ईस्ट देशों के बीच चल रहे तनाव का असर भारत में भी दिखा रहा है. भारत में इस वक्त पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस चर्चा का बड़ा मुद्दा बना हुआ है. सोशल मीडिया पर लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की चर्चाएं हो रही है, जिससे आम नागरिक काफी चिंतित है. हालांकि देश में पिछले काफी समय से पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है।

कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

ताजा आंकड़ों के अनुसार देश के कई बड़े शहरों में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। राजधानी दिल्ली, आर्थिक राजधानी मुंबई और नोएडा जैसे प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। इससे आम उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली हुई है।

वहीं कुछ शहरों में हल्का उतार-चढ़ाव जरूर देखने को मिला है। बिहार की राजधानी पटना और कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जिससे स्थानीय लोगों को थोड़ी राहत मिली है। दूसरी ओर हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

बिहार और झारखंड में बढ़ें दाम

डीजल की कीमतों की बात करें तो बिहार के गया और झारखंड के कुछ इलाकों में डीजल के दाम में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विशेषज्ञों के अनुसार अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह अंतर स्थानीय टैक्स, वैट (VAT) और माल ढुलाई के खर्च के कारण देखने को मिलता है।

सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतों को स्थिर रखने की कोशिश की जा रही है, ताकि आम लोगों पर इसका ज्यादा बोझ न पड़े।

आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली 94.72 87.62
नोएडा 94.90 88.18
मुंबई 104.21 92.15
चेन्नई 100.75 92.34
पटना 105.58 91.49
Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।