Silver Price Today: अगर आप भी चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. दरअसल चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. बीते करीब एक सप्ताह से रोजाना चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज हो रही है. कल सोमवार को बाजार खुलते ही चांदी के भाव में 15,000 रुपये की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. ताजा आकड़ों की बात करें तो आज 24 मार्च की सुबह चांदी के भाव में 100 रुपये की गिरावट आई है, जिसके बाद आज भारत में चांदी की कीमत ₹229.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी की कीमत ₹2,29,900 है. हालांकि यह शुरुआती आंकड़े हैं, दिनभर में कीमत कभी भी ऊपर या नीचे जा सकती है.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते करीब दो सप्ताह से रोजाना चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि इस बीच केवल एक दिन 17 मार्च को चांदी की कीमत में 5000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी, लेकिन 18 मार्च से वापस चांदी के भाव गिरने लगे. 18 मार्च से अब तक चांदी 45,000 रुपये सस्ता हो गया है. लगातार गिर रहे चांदी के भाव से एक ओर जहां निवेशक परेशान हैं तो वहीं दूसरी ओर खरीददारों में थोड़ी राहत देखने को मिल रही है.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो आज 24 मार्च को राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत ₹2,299 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्क के कारण कई बार चांदी की कीमत में अंतर देखने को मिलता है. इसी वजह से कहीं चांदी सस्ता तो कहीं महंगा होता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।