जरूर पढ़ें

Silver Price Today: धड़ाम से गिरा चांदी! निवेशकों को बड़ा झटका, जानिए ताजा भाव

Silver Price Today: धड़ाम से गिरा चांदी! निवेशकों को बड़ा झटका, जानिए ताजा भाव
Silver Price Today: धड़ाम से गिरा चांदी! निवेशकों को बड़ा झटका, जानिए ताजा भाव

लगातार कई दिनों की तेजी के बाद चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट ने बाजार में हलचल मचा दी है। हाल के उतार-चढ़ाव से निवेशकों को नुकसान हुआ, जबकि खरीदारों को राहत मिली। अलग-अलग शहरों में मामूली अंतर के साथ कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है, जिससे बाजार पर नजर रखना जरूरी हो गया है।

Updated:

Silver Price Today: लगातार तेजी से बढ़ती कीमतों के बीच एक बार फिर चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है. मालूम हो बीते 28 मार्च से लगातार चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी. तेजी के बीच आई इस बड़ी गिरावट से एक ओर जहां निवेशकों को बड़ा झटका लगा है, तो वहीं दूसरी ओर खरीदारों ने राहत की सांस ली है.

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 3 अप्रैल को भारत में चांदी की कीमत ₹249.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,49,900 है. आज फिलहाल चांदी की कीमत में 100 रुपये की मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर नजर डालें तो 27 मार्च को चांदी की कीमत में 10,000 रुपये की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन इसके अगले ही दिन 5000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी ने सारा गणित वापस बिगाड़ दिया. इसके बाद दो दिनों तक कीमत स्थिर रही और कल 31 मार्च को वापस 5000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली. वहीं कल भी 1 अप्रैल को 5000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई है, लेकिन कल 2 अप्रैल को वापस 5000 रुपये की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली.

विभिन्न शहरों में चांदी के भाव

विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो आज 3 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत ₹2,499 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।