Silver Price Today: चांदी हुआ सस्ता, लगातार गिर रहे दाम; जानिए अपने शहर का ताजा भाव

चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। देशभर में चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। सप्ताह की शुरुआत से ही भाव में नरमी बनी हुई है, जिससे खरीदारों की दिलचस्पी बढ़ी है। खरीदारी से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें।
विषयसूची
Silver Price Today: चांदी के भाव में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिल रही है. सप्ताह के शुरुआत में बड़ी गिरावट के बाद कल चांदी के भाव स्थिर रहे, लेकिन आज वापस कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं लगातार चांदी के भाव में हो रही गिरावट से बाजार में भी हलचल मची हुई है. ऐसे में अगर आप चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो अपने शहर का ताजा भाव जरूर चेक कर लें.
चांदी का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 25 जून को भारत में चांदी की कीमत ₹244.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,44,900 है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 100 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
बीते सप्ताह चांदी के भाव में 10,000 रुपये की जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई थी. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई है. सोमवार को चांदी के भाव स्थिर रहे, लेकिन इसके अगले ही दिन मंगलवार को कीमत में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली. वहीं इस बड़ी गिरावट के बाद कल बुधवार को चांदी के भाव स्थिर रहे.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 25 जून को चांदी की कीमत ₹2,449 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

