Silver Price Today: चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, कीमत 2.4 लाख से भी कम, जानिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट

चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। बीते सप्ताह बड़ी कमी के बाद मंगलवार को भी रेट नरम रहे, जिससे खरीदारों को राहत मिली है। अगर आप चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले जान लें आज का ताजा भाव और अपने शहर का लेटेस्ट रेट।
विषयसूची
Silver Price Today: चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. बीते सप्ताह दर्ज हुई बड़ी गिरावट के बाद चांदी के भाव 2.4 लाख के आसपास बने हुए हैं. कल सोमवार को चांदी के भाव स्थिर रहे. वहीं आज मंगलवार को कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसे में अगर आप चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए बढ़िया मौका साबित हो सकता है.
चांदी का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 30 जून को भारत में चांदी की कीमत ₹239.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,39,900 है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 100 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
बीते सप्ताह चांदी के भाव में 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत भी गिरावट के साथ होती दिख रही है. कल सोमवार को चांदी के भाव 2.4 लाख पर स्थिर रहे, लेकिन आज मंगलवार को कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 30 जून को चांदी की कीमत ₹2,399प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

