जरूर पढ़ें

Silver Price Today: चांदी ने पकड़ी रफ्तार, ठहराव के बाद कीमतों में अचानक तेज उछाल

Silver Price Today: चांदी ने पकड़ी रफ्तार, ठहराव के बाद कीमतों में अचानक तेज उछाल
Silver Price Today: चांदी ने पकड़ी रफ्तार, ठहराव के बाद कीमतों में अचानक तेज उछाल

कई दिनों की स्थिरता के बाद चांदी की कीमतों में अचानक तेज उछाल ने बाजार में हलचल मचा दी है। इस बदलाव ने ग्राहकों को चौंकाया तो निवेशकों को राहत दी। यहां जानिए इस बढ़ोतरी के बाद चांदी का ताजा भाव.

Updated:

Silver Price Today: बीते कई दिनों से स्थिर चल रही चांदी की कीमतों में अब अचानक जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इस तेजी ने बाजार में नई हलचल पैदा कर दी है. इस बढ़ोतरी के बाद एक ओर जहां ग्राहकों को झटका लगा है तो वहीं दूसरी ओर निवेशकों को बड़ी राहत मिली है.

चांदी के ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 9 अप्रैल को भारत में चांदी की कीमत ₹260.10 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,60,100 है. फ़िलहाल कीमत में 1 रुपये प्रति ग्राम की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमतों पर नजर डालें तो बीते पांच दिनों से चांदी की कीमत ₹2,60,100 प्रति किलो के भाव पर स्थिर चल रही थी. इस ठहराव के बाद कल 8 अप्रैल को चांदी ने बड़ी छलांग मारी और कीमत में 10,000 रुपये की जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली. वहीं आज फिलहाल 100 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई है.

विभिन्न शहरों में चांदी के भाव

विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो आज 9 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत ₹2,601 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई,  कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।