Rashtra Bharat Logo

‘टटीरी’ गाने पर बवाल, रैपर बादशाह के खिलाफ FIR; गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश

‘टटीरी’ गाने पर बवाल, रैपर बादशाह के खिलाफ FIR; गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश
‘टटीरी’ गाने पर बवाल, रैपर बादशाह के खिलाफ FIR; गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश (File Photo)

रैपर बादशाह के ‘टटीरी’ गाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। हरियाणा पुलिस ने पंचकूला में इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वीडियो हटवाने की कार्रवाई करते हुए आगे की जांच तेज कर दी है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Badshah Tatiri Song Controversy: सुप्रसिद्ध गायक और रैपर बादशाह (आदित्य प्रतिक सिंह सिसोदिया) के विवादित गाने टटीरी को लेकर हरियाणा में मामला गरमा गया है। गाने की आपत्तिजनक सामग्री को लेकर हरियाणा पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रैपर की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि वह देश छोड़कर बाहर न जा सकें।

मामले में  पंचकुला पुलिस ने गाने और उसके वीडियो को लेकर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बादशाह को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द जांच में शामिल होने और पुलिस के सामने पेश होने को कहा है। गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें भी गठित की गई हैं। साथ ही संबंधित गाने के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

गाने की सामग्री पर उठे सवाल

पुलिस के अनुसार वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने कुछ नाबालिग बच्चियों को स्कूल बैग फेंकते हुए और पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा “बादशाला” जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर शिक्षा और स्कूल के माहौल को गलत तरीके से पेश करने का आरोप भी लगाया गया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि गाने में महिलाओं और लड़कियों के लिए आपत्तिजनक और अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जिस पर आपत्ति जताई गई है।

सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल की भी जांच

पुलिस के मुताबिक वीडियो में हरियाणा रोडवेज की बस भी दिखाई गई है, जो Jind डिपो से संबंधित बताई जा रही है। अब यह जांच की जा रही है कि वीडियो शूट के लिए संबंधित विभाग से अनुमति ली गई थी या नहीं। अगर बिना अनुमति बस का इस्तेमाल किया गया पाया गया तो मामले में साजिश से जुड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

इसके अलावा वीडियो में एक सरकारी स्कूल परिसर भी दिखाया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वहां शूटिंग के लिए जरूरी अनुमति ली गई थी या नहीं।

यूट्यूब से हटाया गया गाना

पंचकूला पुलिस की कार्रवाई के बाद बादशाह के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से इस विवादित गाने को हटवा दिया गया है। साथ ही अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया साइट्स को भी नोटिस भेजकर इस गाने से जुड़े वीडियो, रील्स और शॉर्ट क्लिप्स हटाने को कहा गया है।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति इस गाने से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री को सोशल मीडिया पर बनाता या साझा करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।