Rashtra Bharat Logo

साल्ट लेक में मंत्री अग्निमित्रा पाल का औचक निरीक्षण, फुटपाथ पर कब्जे और पार्किंग देख भड़कीं

साल्ट लेक में मंत्री अग्निमित्रा पाल का औचक निरीक्षण, फुटपाथ पर कब्जे और पार्किंग देख भड़कीं
Agni Mitra Paul Salt Lake Inspection: साल्ट लेक के वार्ड नंबर 39 में मंत्री अग्निमित्रा पाल ने औचक निरीक्षण किया। फुटपाथ पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग मिलने पर रात तक रास्ता खाली करने का निर्देश दिया।

साल्ट लेक के वार्ड नंबर 39 में मंत्री अग्निमित्रा पाल ने औचक निरीक्षण किया। फुटपाथ पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग मिलने पर रात तक रास्ता खाली करने का निर्देश दिया।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

फुटपाथ पर खड़ी मिलीं गाड़ियां

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास और नगर मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने साल्ट लेक स्थित बिधाननगर नगर निगम के वार्ड नंबर 39 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इलाके में फुटपाथों पर हुए अतिक्रमण और अनधिकृत पार्किंग की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पाया कि वार्ड के कई हिस्सों में फुटपाथ पर गाड़ियां खड़ी की गई थीं। कुछ जगहों पर निर्माण सामग्री रखी हुई थी जबकि कहीं दुकानों का सामान फुटपाथ तक फैला हुआ था। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी।

बच्चों को सड़क से गुजरते देख नाराज हुईं मंत्री

अग्निमित्रा पाल ने देखा कि फुटपाथ पर रास्ता नहीं होने के कारण स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को मुख्य सड़क से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस स्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि फुटपाथ लोगों के सुरक्षित आवागमन के लिए होते हैं और उन पर इस तरह कब्जा नहीं किया जा सकता।

also_read title=”दुर्गापूजा के बाद पश्चिम बंगाल में बढ़ सकता है बस भाड़ा” url=”https://rashtrabharat.com/state/west-bengal/kolkata/west-bengal-bus-fare-hike-durga-puja”]

रात तक फुटपाथ खाली करने का निर्देश

मंत्री ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तय समय सीमा के भीतर फुटपाथों को पूरी तरह खाली कराया जाए। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अग्निमित्रा पाल ने स्पष्ट किया कि अगर निर्धारित समय तक फुटपाथ से अवैध कब्जे और अन्य बाधाएं नहीं हटाई गईं तो संबंधित लोगों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि फुटपाथ दोबारा अतिक्रमण की चपेट में न आएं।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

एडिट: शिंकी सिंह

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।