Rashtra Bharat Logo

हेमंत सोरेन ने शिक्षा और निबंधन विभाग का प्रभार अपने पास रखा

हेमंत सोरेन ने शिक्षा और निबंधन विभाग का प्रभार अपने पास रखा
हेमंत सोरेन.
Updated:
·by
Rashtra Bharat Digital Team
Rashtra Bharat Digital Team
Share:

Hemant Soren Education Minister of Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा निबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार अपने पास रखा है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यह फैसला शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद लिया है। रामदास सोरेन का 15 अगस्त को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

कैबिनेट सचिवालय और सतर्कता (समन्वय) विभाग ने इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

इसमें कहा गया है, ‘कैबिनेट सचिवालय और सतर्कता (समन्वय) विभाग की छह दिसंबर, 2024 की अधिसूचना में आंशिक संशोधन किया गया है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पहले से सौंपे गए विभागों के अलावा स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग और निबंधन विभाग आवंटित किया गया है।’

रामदास सोरेन का अंतिम संस्कार शनिवार को जमशेदपुर में हजारों समर्थकों की उपस्थिति में किया गया।

रामदास सोरेन अपने आवास के स्नानागार में गिरने की वजह से घायल हो गए थे और उन्हें दो अगस्त को इलाज के लिए जमशेदपुर से हवाई मार्ग से दिल्ली ले जाया गया था। उनका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।