Rashtra Bharat Logo

TCS Layoff News: TCS ने एक ओर हाथ से दी नौकरी, तो दूसरे से बढ़ाया वेतन – कंपनी की दोहरी रणनीति पर उठ रहे सवाल

TCS Layoff News: TCS ने एक ओर हाथ से दी नौकरी, तो दूसरे से बढ़ाया वेतन – कंपनी की दोहरी रणनीति पर उठ रहे सवाल
Image Credit: TCS
Updated:
·by
Aryan Ambastha
Aryan Ambastha
Share:

विषयसूची

नई दिल्ली – TCS Layoff News: देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (TCS) इन दिनों सुर्खियों में है। एक ओर कंपनी ने अपने वैश्विक कर्मचारियों में से लगभग 2 प्रतिशत यानी 12,000 लोगों की छंटनी का ऐलान किया, तो वहीं दूसरी ओर सितंबर से अधिकांश कर्मचारियों के लिए 4.5% से 7% तक वेतनवृद्धि की घोषणा कर दी।

सोमवार देर शाम से कर्मचारियों को इंक्रीमेंट लेटर भेजना शुरू कर दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

TCS Layoff News: छंटनी और वेतन वृद्धि – परस्पर विरोधाभासी कदम

बीते दो महीनों में TCS ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। पहले तो कंपनी ने अनिश्चित बाज़ार परिस्थितियों का हवाला देते हुए सैलरी हाइक टाल दी थी। इसके बाद अचानक छंटनी का ऐलान कर दिया गया। लेकिन अब कंपनी ने अपने लगभग 80% कर्मचारियों को वेतनवृद्धि देकर एक तरह से “बैलेंस” साधने की कोशिश की है।

TCS Layoff News: सूत्रों के अनुसार, लोअर और मिड-लेवल कर्मचारियों को यह वृद्धि दी गई है, जबकि टॉप परफॉर्मर्स को 10% से भी अधिक हाइक मिला है। इसके बावजूद, कर्मचारियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

कंपनी की जून तिमाही रिपोर्ट के मुताबिक, एट्रिशन रेट 13.8% तक पहुंच चुका है, जो कि कर्मचारियों के बीच असंतोष को दर्शाता है।

Also Read – Modi Xi Meeting: टैरिफ वॉर से मुकाबले को तैयार भारत और चीन, मोदी-शी चिनफिंग ने लिया संकल्प

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर नया दांव – TCS Layoff News

TCS Layoff News: छंटनी और वेतनवृद्धि के बीच TCS ने अपनी नई रणनीति भी पेश की है। कंपनी ने एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सर्विस ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट लॉन्च किया है। इस यूनिट की कमान फिलहाल यूके और आयरलैंड ऑपरेशंस संभाल रहे अमित कपूर को सौंपी गई है। वे अब चीफ एआई एंड सर्विसेज़ ट्रांसफॉर्मेशन ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे।

यह नई इकाई TCS की सभी AI टीमों और विशेषज्ञता को एक छतरी के नीचे लाकर काम करेगी। कंपनी का उद्देश्य है कि AI आधारित समाधान और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के ज़रिए अपने ग्राहकों को और अधिक प्रतिस्पर्धात्मक सेवाएं प्रदान की जाएं।

TCS Layoff News: सीईओ के. कृथिवासन ने आंतरिक संदेश के माध्यम से इस बदलाव की जानकारी दी। अमित कपूर की जगह सिंहवी को यूके-आयरलैंड ऑपरेशंस का ज़िम्मा सौंपा गया है।

संपादकीय दृष्टिकोण – TCS Layoff News

TCS का यह “दोहरी चाल” कई सवाल खड़े करती है। क्या कंपनी वास्तव में अपने कर्मचारियों को संतुलित संदेश देना चाहती है, या यह केवल छवि सुधारने का प्रयास है? छंटनी से परेशान कर्मचारियों को वेतनवृद्धि देना निश्चित ही एक राहत है, लेकिन इससे यह भी संकेत मिलता है कि कंपनी वैश्विक आर्थिक दबाव और टेक्नोलॉजी ट्रेंड्स के बीच खुद को पुनः संतुलित करने की कोशिश कर रही है।