Rashtra Bharat Logo

Tiranga Sandwich Recipe in Hindi: स्वतंत्रता दिवस पर 5 मिनट में बनाएं आसान तिरंगा सैंडविच

Tiranga Sandwich Recipe in Hindi: स्वतंत्रता दिवस पर 5 मिनट में बनाएं आसान तिरंगा सैंडविच
Tiranga Sandwich Recipe in Hindi: 15 अगस्त के मौके पर बनाएं बिना गैस जलाए आसान और टेस्टी तिरंगा सैंडविच। जानें सामग्री और झटपट बनाने का तरीका। (Image Source : AI)

Tiranga Sandwich Recipe in Hindi: 15 अगस्त के मौके पर बनाएं बिना गैस जलाए आसान और टेस्टी तिरंगा सैंडविच। जानें सामग्री और झटपट बनाने का तरीका।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

सैंडविच को परफेक्ट बनाने के लिए खास टिप्स

Tiranga Sandwich Recipe in Hindi: स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस का मौका हो और घर पर कुछ खास बनाना हो तो तिरंगा सैंडविच सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यह न सिर्फ देखने में बहुत सुंदर लगता है बल्कि खाने में भी उतना ही स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है। इसे बिना किसी झंझट के महज 5 मिनट में तैयार किया जा सकता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको गैस जलाने की भी जरूरत नहीं पड़ती। बच्चों के टिफिन के लिए या सुबह के नाश्ते के लिए यह एक आसान और झटपट बनने वाली डिश है। आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का बेहद सरल तरीका।

सामग्री

  • ब्रेड: 3 स्लाइस

  • केसरिया परत के लिए: ½ कप कद्दूकस की हुई गाजर, 1 बड़ा चम्मच मेयोनेज़ या गाढ़ा दही, चुटकी भर नमक

  • सफेद परत के लिए: 1-2 पनीर की स्लाइस (या सफेद मेयोनेज़ / मलाई)

  • हरी परत के लिए: 2 बड़े चम्मच हरी चटनी (धनिया-पुदीना)

  • अन्य: थोड़ा सा मक्खन

बनाने की विधि

  • केसरिया मिश्रण बनाएं: एक कटोरी में कद्दूकस की हुई गाजर, मेयोनेज और नमक मिलाकर अलग रख लें।

  • पहली परत (हरा रंग): ब्रेड की पहली स्लाइस लें उस पर हल्का मक्खन लगाएं और ऊपर से हरी चटनी अच्छी तरह फैला दें।

  • दूसरी परत (सफेद रंग): चटनी वाली ब्रेड के ऊपर दूसरी ब्रेड रखें। अब इस पर पनीर की स्लाइस रखें या फिर मेयोनेज/मलाई लगाएं।

  • तीसरी परत (केसरिया रंग): इसके ऊपर तीसरी ब्रेड रखें और उस पर तैयार किया हुआ गाजर-मेयोनेज का मिश्रण फैलाएं।

  • काटें और सर्व करें: सैंडविच को चाकू की मदद से बीच में से तिरछा (त्रिकोण) काट लें ताकि तीनों रंग साफ दिखाई दें।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।