Rashtra Bharat Logo

Crispy Jalebi Recipe: हलवाई जैसी कुरकुरी और रसीली जलेबी बनाने का सबसे आसान तरीका

Crispy Jalebi Recipe: हलवाई जैसी कुरकुरी और रसीली जलेबी बनाने का सबसे आसान तरीका
Crispy Jalebi Recipe: घर पर बनाएं हलवाई जैसी क्रिस्पी और रसीली जलेबी। जानिए सबसे आसान और आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी, जिससे आपकी जलेबी बनेगी एकदम कुरकुरी और रस से भरपूर। (Image Source : AI)

Crispy Jalebi Recipe: घर पर बनाएं हलवाई जैसी क्रिस्पी और रसीली जलेबी। जानिए सबसे आसान और आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी, जिससे आपकी जलेबी बनेगी एकदम कुरकुरी और रस से भरपूर।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

पहली बार में ही परफेक्ट बनेगी जलेबी

Crispy Jalebi Recipe: क्या आप भी जब बाजार में गरमा-गरम रसीली और कुरकुरी जलेबी देखते हैं तो मुंह में पानी आ जाता है। हलवाई जैसी परफेक्ट जलेबी घर पर बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है। अक्सर लोग सोचते हैं कि इसके बैटर को घंटों खमीर उठने के लिए रखना पड़ेगा लेकिन सही सामग्री और आसान टिप्स के साथ आप इसे मिनटों में तैयार कर सकते हैं। इस रेसिपी में हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं वही सीक्रेट तरीका जिससे आपकी जलेबी बाहर से बेहद क्रिस्पी और अंदर से रस से भरपूर बनेगी बिलकुल आपकी पसंदीदा हलवाई की दुकान जैसी।

सामग्री

  • बैटर के लिए: 1 कप मैदा, 1 बड़ा चम्मच बेसन, 1/2 कप दही, 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, 1 बड़ा चम्मच घी, पानी (आवश्यकतानुसार)।

  • चाशनी के लिए: 1.5 कप चीनी, 1 कप पानी, 3-4 हरी इलायची (कुटी हुई), चुटकीभर केसर या पीला/नारंगी फूड कलर, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस।

  • तलने के लिए: घी या तेल।

बनाने की विधि

  1. चाशनी बनाएं: एक बर्तन में चीनी और पानी मिलाकर मध्यम आंच पर चढ़ाएं। चीनी घुलने के बाद इलायची, केसर और नींबू का रस डालें। 1 तार की चाशनी बनने तक पकाएं और गैस बंद कर दें।

  2. बैटर तैयार करें: एक बाउल में मैदा, बेसन, घी और दही को अच्छे से मिला लें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा और चिकना बैटर बनाएं (ध्यान रहे कि गांठें न पड़ें)। इसे ढककर 10-15 मिनट के लिए रख दें।

  3. सोडा मिलाएं: तलने से ठीक पहले बैटर में बेकिंग सोडा डालें और हल्के हाथों से एक ही दिशा में फेंटें।

  4. जलेबी का आकार दें: बैटर को जलेबी वाले सूती कपड़े या किसी खाली केचप की बोतल/जिपलॉक बैग में भरें और नीचे से छोटा सा छेद कर लें।

  5. तलें: एक चौड़े पैन में घी/तेल मध्यम गरम करें। बैटर को गोल-गोल घुमाते हुए अंदर से बाहर की तरफ जलेबी का शेप दें। दोनों तरफ से क्रिस्पी और सुनहरी होने तक तलें।

  6. चाशनी में डुबोएं: गरम जलेबियों को तुरंत तेल से निकालकर गुनगुनी चाशनी में डालें। 1-2 मिनट तक चाशनी में रहने दें ताकि वे रस सोख लें, फिर बाहर निकाल लें।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।