Rashtra Bharat Logo

Chanakya Niti: जिंदगी बदल देंगे आचार्य चाणक्य के ये 3 गुरु मंत्र

Chanakya Niti: जिंदगी बदल देंगे आचार्य चाणक्य के ये 3 गुरु मंत्र
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के ये 3 गुरु मंत्र आपकी सोच और जिंदगी बदल सकते हैं। जानिए कैसे चाणक्य नीति के ये सिद्धांत आपको हर क्षेत्र में सफलता दिला सकते हैं। (File photo)

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के ये 3 गुरु मंत्र आपकी सोच और जिंदगी बदल सकते हैं। जानिए कैसे चाणक्य नीति के ये सिद्धांत आपको हर क्षेत्र में सफलता दिला सकते हैं।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

जानें चाणक्य के वो सूत्र जो असफलता को पास भी नहीं आने देंगे

Chanakya Niti: आज के दौर में जब करियर से लेकर व्यक्तिगत जीवन तक प्रतिस्पर्धा और तनाव तेजी से बढ़ रहा है तब सही दिशा पाना हर किसी की पहली जरूरत बन गया है। ऐसे समय में सदियों पहले दिए गए आचार्य चाणक्य के विचार आज के ‘स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल’ में एक टॉर्च का काम करते हैं।आचार्य चाणक्य केवल एक कूटनीतिज्ञ ही नहीं बल्कि मानव स्वभाव के महान पारखी थे।  यदि आप अपने जीवन में सफलता की नई ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं तो चाणक्य नीति के ये 3 गुरु मंत्र आपकी सोच और जिंदगी दोनों बदल सकते हैं।

अपनी योजनाओं का शोर मत मचाइए

चाणक्य नीति का पहला और सबसे अहम नियम है अपनी गोपनीय योजनाओं को हमेशा गुप्त रखना। किसी भी नए प्रोजेक्ट, व्यापार या करियर संबंधी फैसले को पूरा होने से पहले उजागर न करें। जब आप अपनी योजनाएं पहले ही दूसरों से शेयर कर देते हैं तो न सिर्फ एकाग्रता भंग होती है बल्कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में लोग आपकी राह में बाधाएं भी खड़ी कर सकते हैं।

जरूरत से ज्यादा सीधापन नुकसान पहुंचा सकता है

आचार्य चाणक्य कहते थे कि जंगल में जो पेड़ सबसे सीधे होते हैं कुल्हाड़ी की पहली चोट उन्हीं पर पड़ती है।  समाज में अत्यधिक सीधा और सरल होना अक्सर कमजोरी मान लिया जाता है। कार्यक्षेत्र हो या निजी रिश्ते अपनी सीमाएं तय करना बेहद जरूरी है। स्वाभिमान के साथ जरूरत पड़ने पर कड़ा और स्पष्ट रुख अपनाना सीखें।

दूसरों के तजुर्बे से सीखें समय बचेगा

इंसान की उम्र इतनी लंबी नहीं होती कि वह हर गलती खुद करके सीखे। जो व्यक्ति केवल अपनी भूलों से सीखता है उसकी सफलता की रफ्तार धीमी हो जाती है। सफल और असफल दोनों तरह के लोगों के अनुभवों का अध्ययन करें। दूसरों की गलतियों से सबक लेकर आप अपने समय ऊर्जा और संसाधनों की बड़ी बचत कर सकते हैं।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।