Rashtra Bharat Logo

Latest Saree Design: हर मौके पर रॉयल और स्टाइलिश दिखने के लिए बेस्ट साड़ी डिजाइन

Latest Saree Design: हर मौके पर रॉयल और स्टाइलिश दिखने के लिए बेस्ट साड़ी डिजाइन
Latest Saree Design : सबसे नए और खूबसूरत साड़ी डिजाइन्स । शादी, पार्टी या फेस्टिवल में रॉयल और स्टाइलिश दिखने के लिए देखें ऑर्गेंजा से लेकर सिल्क तक के लेटेस्ट ट्रेंड्स और आसान स्टाइलिंग टिप्स।

Latest Saree Design : सबसे नए और खूबसूरत साड़ी डिजाइन्स । शादी, पार्टी या फेस्टिवल में रॉयल और स्टाइलिश दिखने के लिए देखें ऑर्गेंजा से लेकर सिल्क तक के लेटेस्ट ट्रेंड्स और आसान स्टाइलिंग टिप्स।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

हर फंक्शन के लिए परफेक्ट साड़ी डिजाइन

Latest Saree Design: साड़ी सिर्फ एक पहनावा नहीं बल्कि हर भारतीय महिला के ग्रेस और स्टाइल का प्रतीक है। वक्त के साथ साड़ियों का फैशन बदला है लेकिन इसका क्रेज आज भी बरकरार है। ट्रेडिशनल फैब्रिक्स और मॉडर्न कट्स का ऐसा फ्यूजन देखने को मिल रहा है जो आपको बिना किसी झंझट के रॉयल और एलिगेंट लुक देता है।

अगर आप भी किसी शादी, पार्टी या फेस्टिवल में भीड़ से अलग और सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इस सीजन के ये ट्रेंडिंग साड़ी डिजाईन आपके वॉर्डरोब में जरूर होने चाहिए।

Latest Saree Design

ऑर्गेंजा विथ गोटा-पत्ती वर्क (Organza Saree):  हल्के फैब्रिक में रॉयल लुक चाहिए तो ऑर्गेंजा साड़ियां बेस्ट ऑप्शन हैं। पेस्टल शेड्स जैसे लेमन येलो, मिंट ग्रीन, और बेबी पिंक पर गोटा-पत्ती या फ्लोरल प्रिंट का काम आजकल काफी ट्रेंड में है। यह दिन के फंक्शन्स और हल्दी/मेहंदी के लिए एकदम सही है।

Latest Saree Design

सीक्विन और शिमर साड़ियां (Sequin & Shimmer Sarees) कॉकटेल पार्टी या नाइट वेडिंग के लिए सीक्विन साड़ी से बेहतर कुछ नहीं। ऑल-ओवर सीक्विन वर्क वाली साड़ियां आपको बिना ज्यादा एक्सेसरीज के भी ग्लैम और रॉयल वाइब देती हैं।

Latest Saree Design

रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।