Rice Water Beauty Tips: एक कटोरी चावल के पानी में छिपा है खूबसूरती का राज

Rice Water Beauty Tips: चावल का पानी स्किन और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जानिए कैसे बनाएं और इस्तेमाल करें कोरियन ग्लास स्किन पाने का यह सीक्रेट।
विषयसूची
ग्लास स्किन और नेचुरल ग्लो पाने का आसान तरीका
Rice Water Beauty Tips: सुंदरता निखारने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती कई बार घर में मौजूद चीजें ही कमाल कर देती हैं। ऐसा ही एक असरदार और आसान नुस्खा है चावल का पानी। सदियों से एशियाई देशों में महिलाएं इसे स्किन और हेयर केयर के लिए इस्तेमाल करती आ रही हैं। आइए जानते हैं चावल का पानी (Rice Water) किस तरह आपकी खूबसूरती निखारने में मदद कर सकता है।
- त्वचा को देता है नेचुरल ग्लो : चावल के पानी में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं। रोजाना चेहरे पर चावल के पानी से मसाज करने से त्वचा में नैचुरल चमक आती है।
- ओपन पोर्स को करता है टाइट : चावल का पानी नैचुरल टोनर की तरह काम करता है। यह ओपन पोर्स को टाइट करने में मदद करता है जिससे त्वचा मुलायम और स्मूद दिखती है।
- दाग-धब्बों को करता है कम : नियमित इस्तेमाल से चावल का पानी दाग-धब्बों और झाइयों को हल्का करने में मदद करता है। यह त्वचा के रंग को भी निखारता है।
- बालों को बनाता है मजबूत : चावल के पानी में मौजूद अमीनो एसिड बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं। इससे बालों का झड़ना कम होता है और बाल घने दिखते हैं।
- बालों में लाता है नैचुरल चमक : शैंपू के बाद चावल के पानी से बाल धोने से बालों में सॉफ्टनेस और नैचुरल शाइन आती है।
इस्तेमाल का सही तरीका
आधा कप चावल को पानी में अच्छी तरह धोकर उस पानी को अलग बर्तन में रख लें। इस पानी को हल्का होने दें फिर इसे छानकर चेहरे या बालों पर लगाएं। हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करने से बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं। चावल का पानी एक सुरक्षित और असरदार घरेलू नुस्खा है लेकिन सेंसिटिव स्किन वालों को इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

