Rashtra Bharat Logo

Trending Lipstick Shades: सिंपल लुक को भी रॉयल बना देंगे ये खूबसूरत शेड्स

Trending Lipstick Shades: सिंपल लुक को भी रॉयल बना देंगे ये खूबसूरत शेड्स
Trending Lipstick Shades: अपनी स्किन टोन और मौके के हिसाब से चुनें सही लिपस्टिक शेड जानें कौन सा कलर देगा आपको सबसे बेहतरीन और कॉन्फिडेंट लुक।

Trending Lipstick Shades: अपनी स्किन टोन और मौके के हिसाब से चुनें सही लिपस्टिक शेड जानें कौन सा कलर देगा आपको सबसे बेहतरीन और कॉन्फिडेंट लुक।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

जानें कौन सा लिपस्टिक शेड बनाएगा आपका लुक खास

Trending Lipstick Shades: फैशन और ब्यूटी की दुनिया में ट्रेंड्स भले ही कितनी जल्दी बदल जाएं लेकिन एक सही लिपस्टिक शेड आपके पूरे लुक की गेम बदल सकता है। अक्सर ऐसा होता है कि हम सिंपल कपड़ों में भी बेहद खूबसूरत दिखना चाहते हैं लेकिन सही शेड न मिलने से लुक अधूरा सा लगता है।

अगर आप भी भारी-भरकम मेकअप के बिना अपने रोजाना के सिंपल लुक को रॉयल और एलिगेंट बनाना चाहती हैं तो यह खास आपके लिए है। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 ट्रेंडिंग लिपस्टिक शेड्स के बारे में जो इन दिनों हर महिला की पहली पसंद बने हुए हैं।

Trending Lipstick Shades:
Trending Lipstick Shades

डीप मरून : डीप मरून शेड हमेशा से एलिगेंट और बोल्ड लुक के लिए पसंद किया जाता रहा है। यह शेड खासकर फेस्टिव सीजन और ईवनिंग आउटफिट्स के साथ बेहतरीन लगता है।

ब्रिक रेड (Brick Red)

क्लासिक रेड से थोड़ा सा हटकर ‘ईंट जैसा लाल रंग’ हर तरह के इंडियन स्किन टोन पर बेहद खूबसूरत और रॉयल लगता है। यह लाउड दिखे बिना आपके लुक में एक बोल्ड और कॉन्फिडेंट टच जोड़ता है।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।