Rashtra Bharat Logo

Lipstick Hacks: बिना बार-बार टच-अप किए दिनभर टिकेगी लिपस्टिक,अपनाएं ये 4 वायरल ट्रिक्स

Lipstick Hacks: बिना बार-बार टच-अप किए दिनभर टिकेगी लिपस्टिक,अपनाएं ये 4 वायरल ट्रिक्स
Lipstick Hacks: बार-बार लिपस्टिक फीकी पड़ने से हैं परेशान। जानिए ये 4 आसान और असरदार लिपस्टिक हैक्स। (Image Source : AI)

Lipstick Hacks: बार-बार लिपस्टिक फीकी पड़ने से हैं परेशान। जानिए ये 4 आसान और असरदार लिपस्टिक हैक्स।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

Lipstick Hacks: पार्टी हो या ऑफिस, शादी हो या कोई खास डिनर डेट परफेक्ट लिपस्टिक लुक हर लड़की का सपना होता है। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि चाहे कितनी भी महंगी लिपस्टिक क्यों न हो कुछ ही घंटों में वह फीकी पड़ जाती है। होंठों के किनारों से फैल जाती है या फिर कॉफी-चाय पीते ही मिट जाती है। बार-बार शीशा देखकर लिपस्टिक टच-अप करना न सिर्फ झंझट भरा होता है। ये 4 आसान और वायरल हो चुके प्रो-हैक्स आपकी लिपस्टिक को दिनभर टिकाए रखेंगे वो भी बिना बार-बार टच-अप किए। सबसे खास बात यह है कि इन हैक्स के लिए आपको कोई महंगा प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं बल्कि घर में मौजूद चीजों और थोड़ी सी तकनीक से ही आप सैलून जैसा फ्लॉलेस लुक पा सकती हैं।

  •  टिशू + पाउडर ट्रिक  : लिपस्टिक लगाने के बाद होंठों पर टिशू पेपर रखें और उसके ऊपर से हल्का ट्रांसलूसेंट पाउडर डैब करें। इससे लिपस्टिक दिनभर नहीं फैलेगी।
  • एक्स शेप ट्रिक (परफेक्ट आउटलाइन): ऊपरी होंठ के बीच में क्यूपिड्स बो पहले लिप लाइनर से एक्स का निशान बनाएं। इससे होंठों को शार्प और सुंदर शेप मिलेगी।
  • फिंगर हैक (दांत रहेंगे साफ) : लिपस्टिक लगाने के तुरंत बाद इंडेक्स फिंगर को मुंह में डालकर बाहर खींचें। इससे अतिरिक्त लिपस्टिक दांतों पर नहीं चिपकेगी।
  • कंसीलर मैजिक (क्लीन लुक) : अगर लिपस्टिक किनारे से फैल जाए तो कंसीलर ब्रश से होंठों की बाउंड्री साफ करें। इससे लुक एकदम नीट दिखेगा।

रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।