Moong Dal Cheela Recipe: 10 मिनट में बनाएं हाई-प्रोटीन स्ट्रीट स्टाइल पनीर मूँग दाल चीला

Moong Dal Cheela Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं कुछ हेल्दी और नया। मूँग दाल और पनीर से बना यह क्रिस्पी चीला सबको खूब पसंद आएगा।
विषयसूची
चीला को और अधिक स्वादिष्ट और क्रिस्पी बनाने के सीक्रेट टिप्स
Moong Dal Cheela Recipe: सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी हो तो यह मूँग दाल चीला रेसिपी बिल्कुल आपके लिए है। मूँग दाल और पनीर से बना यह चीला प्रोटीन से भरपूर होता है जो आपको दिनभर एनर्जी देता है और वजन घटाने में भी मदद करता है। चाहे बच्चों का टिफिन हो जिम के बाद का नाश्ता या फिर हल्की-फुल्की भूख यह क्रिस्पी और टेस्टी पनीर स्टफ्ड मूँग दाल चीला हर मौके के लिए परफेक्ट है। आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि।
चीला बैटर के लिए
-
पीली मूँग दाल: 1 कप (2 घंटे पानी में भीगी हुई)
-
अदरक: 1 छोटा टुकड़ा
-
हरी मिर्च: 1-2 (स्वादानुसार)
-
हींग: 1 चुटकी
-
जीरा: ½ छोटा चम्मच
-
हल्दी पाउडर: ¼ छोटा चम्मच (रंग के लिए)
-
नमक: स्वादानुसार
-
पानी: पीसने के लिए
स्वादिष्ट पनीर स्टफिंग के लिए
-
पनीर: 100 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
-
प्याज: 1 बारीक कटा हुआ
-
हरा धनिया: 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
-
चाट मसाला: ½ छोटा चम्मच
-
काली मिर्च पाउडर: ¼ छोटा चम्मच
-
नमक: स्वादानुसार
बनाने की आसान विधि
-
बैटर पीसें: भीगी हुई मूँग दाल का पानी निकाल लें। इसे मिक्सी में डालें साथ में अदरक, हरी मिर्च, हींग, जीरा, हल्दी और थोड़ा सा पानी डालकर एक स्मूथ और गाढ़ा बैटर पीस लें।
-
बैटर तैयार करें: पिसे हुए घोल को एक बर्तन में निकालें । नमक मिलाएं और 2 मिनट के लिए अच्छी तरह फेंट लें।
-
स्टफिंग बनाएं: एक बाउल में कद्दूकस किया पनीर, कटा प्याज, हरा धनिया, चाट मसाला, काली मिर्च और नमक डालकर हल्के हाथों से मिला लें।
-
चीला फैलाएं: नॉन-स्टिक तवे को मध्यम आंच पर गरम करें। उस पर पानी के छींटे मारकर कपड़े से पोंछ लें। अब तवे के बीच में 1-2 कड़छी बैटर डालें और गोल-गोल घुमाते हुए पतला चीला फैलाएं।
-
सेकें: किनारे पर थोड़ा सा तेल या घी लगाएं। जब चीला नीचे से हल्का सुनहरा और क्रिस्पी होने लगे, तो ऊपर की तरफ पनीर की स्टफिंग फैलाएं।
-
सर्व करें: चीले को रोल करें या आधा मोड़ लें। आपका गरमा-गरम स्ट्रीट स्टाइल मूँग दाल चीला तैयार है। इसे हरी पुदीने की चटनी या टोमैटो केचप के साथ सर्व करें।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

