Rashtra Bharat Logo

Monsoon Acne Skincare Tips: मानसून में एक्ने से है परेशान तो अपनाएं ये स्किनकेयर टिप्स

Monsoon Acne Skincare Tips: मानसून में एक्ने से है परेशान तो अपनाएं ये स्किनकेयर टिप्स
Monsoon Acne Skincare Tips: मानसून में चेहरे पर एक्ने और दानों से हैं परेशान| जानिए बारिश के मौसम में पिंपल्स होने के मुख्य कारण और त्वचा को साफ व निखरी बनाए रखने के आसान स्किनकेयर टिप्स। (File Photo)

Monsoon Acne Skincare Tips: मानसून में चेहरे पर एक्ने और दानों से हैं परेशान| जानिए बारिश के मौसम में पिंपल्स होने के मुख्य कारण और त्वचा को साफ व निखरी बनाए रखने के आसान स्किनकेयर टिप्स।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

मानसून में त्वचा की देखभाल के दौरान न करें ये गलतियां

Monsoon Acne Skincare Tips: मानसून की बारिश भीषण गर्मी से राहत जरूर दिलाती है लेकिन इसके साथ ही चेहरे पर कई समस्याएं भी होने लगती हैं। इस मौसम में हवा में नमी बढ़ने के कारण चेहरे पर बार-बार पिंपल्स और दाने निकलने लगते हैं। अगर आप भी इस मौसम में पिंपल्स की समस्या से परेशान हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। अपनी रोजाना की आदतों में कुछ छोटे बदलाव करके आप इस मौसम में भी साफ और निखरी त्वचा पा सकते हैं।

बरसात में क्यों निकलते हैं पिंपल्स

  • चिपचिपाहट और बंद पसीने की वजह से: मानसून में पसीना आसानी से नहीं सूखता। पसीना और चेहरे का तेल आपस में मिलकर त्वचा के छोटे-छोटे छेदों (Pores) को बंद कर देते हैं जिससे मुंहासे बन जाते हैं।

  • फंगल इन्फेक्शन : इस मौसम में नॉर्मल पिंपल्स के अलावा माथे या पीठ पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने भी निकल आते हैं। इन्हें फंगल एक्ने कहते हैं।

मानसून में कैसे करें स्किन की देखभाल

  • हल्के फेस वॉश से चेहरा धोएं: दिन में दो बार जेल वाले या हल्के फेस वॉश से चेहरा साफ करें ताकि अतिरिक्त तेल हट जाए
  • मॉइस्चराइजर लगाना न छोड़ें: कई लोग चिपचिपाहट की वजह से मॉइस्चराइजर नहीं लगाते। ऐसा करने से त्वचा और ज्यादा तेल बनाने लगती है। इसलिए हल्का मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।
  • सनस्क्रीन रोज लगाएं: धूप न भी हो और बादल छाए हों तब भी सूरज की किरणें स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए रोज सनस्क्रीन लगाएं।
  • साफ-सफाई रखें: अपने तकिए का कवर हफ्ते में दो बार बदलें और अपने मोबाइल की स्क्रीन को रोज साफ करें क्योंकि इन पर जमा गंदगी से भी चेहरे पर दाने होते हैं।

किन गलतियों से बचें

  • गाढ़ी और भारी क्रीम न लगाएं: ऐसी क्रीम या तेल का इस्तेमाल न करें जो त्वचा को बहुत ज्यादा चिपचिपा बना दे।

  • मनमर्जी से दवा न लगाएं: पिंपल्स होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी मेडिकल क्रीम न लगाएं।

  • चेहरे को जोर से न रगड़ें: स्क्रब से चेहरे को जोर-जोर से न रगड़ें, इससे दाने और बढ़ सकते हैं।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।