Rashtra Bharat Logo

Shibu Soren Health Update: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर

Shibu Soren Health Update: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर
शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड में 2 दिन की छुट्टी.
Updated:
·by
Rashtra Bharat Digital Team
Rashtra Bharat Digital Team
Share:

Shibu Soren Health Update: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की हालत गंभीर है और फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वह एक महीने से ज़्यादा समय से राष्ट्रीय राजधानी के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं। शिबू सोरेन (81) को जून के आखिरी हफ़्ते में किडनी संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस बीच, सूत्रों ने बताया कि झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को मस्तिष्काघात के बाद विमान से दिल्ली के अपोलो अस्पताल लाया जा रहा है। वह फिलहाल हवाई अड्डे पर हैं और उनके जल्द ही पहुंचने की संभावना है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का लंबे समय से अस्पताल में नियमित इलाज चल रहा है।

शिबू सोरेन जब 24 जून को भर्ती हुए थे, तब उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था, ‘उन्हें हाल में यहां भर्ती कराया गया, इसलिए हम उन्हें देखने आए हैं। उनकी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की जा रही है।’