नागपुर, 3 मई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज लक्ष्मीनारायण अभिनव प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (LIT) के प्रस्तावित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सुविधाओं के संयुक्त भवन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे और महापौर नीता ठाकरे प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा — “आठ दशक से कार्यरत LIT के विद्यार्थी आज दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुके हैं। भविष्य में भी यह संस्था देश और दुनिया को उत्कृष्ट इंजीनियर देने का कार्य करेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि कुछ वर्ष पहले इस संस्था को विश्वविद्यालय का दर्जा मिला, जिससे इसकी प्रतिष्ठा बढ़ी है। अब यहाँ भव्य, आधुनिक और सुंदर शैक्षणिक परिसर का निर्माण होगा और भविष्य में यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का शैक्षणिक केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। कुलगुरु डॉ. अतुल वैद्य ने प्रस्तावना रखते हुए बताया कि पहले यह संस्था लक्ष्मीनारायण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के नाम से जानी जाती थी, जिसे विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने के बाद नया नाम दिया गया।
कार्यक्रम में विधायक विकास ठाकरे, कृपाल तुमाने, डॉ. गणपती यादव और मोहन पांडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नए परिसर के निर्माण के बाद LIT नागपुर के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखेगा।
रिपोर्ट: Jassi, नागपुर