Rashtra Bharat Logo

Bengal Phase 2 Election: कोलकाता में कल दूसरे चरण का मतदान, चुनाव आयोग की खास पहल, 160 रासबिहारी क्षेत्र में ‘पिंक बूथ’

Bengal Phase 2 Election: कोलकाता में कल दूसरे चरण का मतदान, चुनाव आयोग की खास पहल, 160 रासबिहारी क्षेत्र में ‘पिंक बूथ’
(File Photo | Credits: IG/@ceo.goa)

Bengal Phase 2 Election: बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से पहले कोलकाता में ‘पिंक बूथ’ चर्चा का केंद्र बन गए हैं। रासबिहारी के मॉडल बूथ में पूरी जिम्मेदारी महिला कर्मियों के हाथ में है। चुनाव आयोग इसे नारी सशक्तिकरण की मिसाल मान रहा है, जिससे महिला भागीदारी बढ़ाने और शांतिपूर्ण मतदान का संदेश देने की कोशिश की जा रही है।

Updated:
·by
Gangesh Kumar
Gangesh Kumar
Share:

विषयसूची

Bengal Election Phase 2 | कोलकाता: कल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होगा। इस बार चुनाव आयोग की एक खास पहल सबका ध्यान खींच रही है — “ऑल-विमेन बूथ” यानी पिंक बूथ

160 रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र के साउथ सिटी इंटरनेशनल स्कूल में यह मॉडल पिंक बूथ स्थापित किया गया है। इन बूथों में प्रिसाइडिंग ऑफिसर से लेकर पोलिंग स्टाफ तक — और कई जगहों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी भी — सिर्फ महिला कर्मी ही संभाल रही हैं।

Bengal Election Phase 2: कोलकाता में कल दूसरे चरण का मतदान: चुनाव आयोग की खास पहल,160 रासबिहारी क्षेत्र में 'पिंक बूथ',
(File Photo)

Bengal Election Phase 2:

Pink Booth: चुनाव आयोग के अनुसार यह पिंक बूथ केवल एक प्रशासनिक कदम नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण का एक दृश्यमान उदाहरण है। लोकतंत्र की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में महिलाओं की नेतृत्वकारी भूमिका को सामने लाना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

इन बूथों को अधिक सुविधाजनक और मतदाता-अनुकूल बनाया गया है ताकि विशेष रूप से महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़े। इन बूथों के जरिए शांतिपूर्ण मतदान का संदेश भी दिया जा रहा है।

Bengal Election Phase 2: दूसरे चरण के इस मतदान में ‘ऑल-विमेन बूथ’ लोकतंत्र की एक नई और प्रेरणादायक तस्वीर पेश कर रहे हैं।


रिपोर्ट: Ekbal, कोलकाता


Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।