Bread Price Hike: 17 अगस्त से महंगी हो सकती है ब्रेड, 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम

Bread Price Hike: 17 अगस्त से ब्रेड ₹4 तक महंगी हो जाएगी। मैदा, चीनी और तेल के दाम बढ़ने से बेकर्स एसोसिएशन ने नई रेट लिस्ट जारी की है। देखें ब्रेड के नए दाम।
विषयसूची
ब्रेड बनाने का सामान हुआ महंगा
Bread Price Hike: महंगाई की मार अब आम आदमी के सुबह के नाश्ते की प्लेट तक पहुँचने वाली है। वेस्ट बंगाल बेकर्स एसोसिएशन ने 17 अगस्त से ब्रेड (पॉउरोटी) की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। इस नए संशोधन के बाद ब्रेड का 400 ग्राम का पैकेट 4 रुपये तक महंगा हो जाएगा।
ब्रेड के नए रेट
-
400 ग्राम (1 पाउंड): 32 की जगह अब 36 में मिलेगा।
-
200 ग्राम (आधा पाउंड): 16 से बढ़कर 18 हो जाएगा।
-
100 ग्राम प्लेन ब्रेड: 8.50 की जगह अब 10 का होगा।
कीमतों में उछाल की मुख्य वजहें
-
कच्चे माल की लागत: बेकरी मालिकों का कहना है कि ब्रेड बनाने में इस्तेमाल होने वाली चीजें पिछले एक महीने में काफी महंगी हो गई हैं। इसके अलावा ब्रेड को पैक करने वाले प्लास्टिक और छपाई की लागत भी बढ़ गई है।
-
पैकेजिंग और लॉजिस्टिक्स: पेट्रोलियम उप-उत्पाद महंगे होने के कारण प्लास्टिक रैपर और प्रिंटिंग इंक के दाम दो गुना बढ़ गए हैं, जिससे पैकिंग का खर्च बढ़ गया है। बेकर्स एसोसिएशन का कहना है कि लागत बढ़ने के कारण मौजूदा दामों पर उत्पादन जारी रखना संभव नहीं रह गया था, जिसके चलते ढाई साल बाद यह फैसला लेना पड़ा।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

