Rashtra Bharat Logo

Durga Puja Grant Bengal: कॉर्पोरेट पंडालों पर कसेगा शिकंजा, छोटी पूजा कमेटियों को राहत की तैयारी

Durga Puja Grant Bengal: कॉर्पोरेट पंडालों पर कसेगा शिकंजा, छोटी पूजा कमेटियों को राहत की तैयारी
Durga Puja Grant Bengal: राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद पहली दुर्गापूजा पर बड़ा फैसला10 लाख से कम बजट वाली छोटी कमेटियों को मिल सकता है1.20 लाख का अनुदान। जानें टैक्स छूट, बिजली बिल में राहत और नए नियमों की पूरी रिपोर्ट। (File photo)

Durga Puja Grant Bengal: राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद पहली दुर्गापूजा पर बड़ा फैसला10 लाख से कम बजट वाली छोटी कमेटियों को मिल सकता है1.20 लाख का अनुदान। जानें टैक्स छूट, बिजली बिल में राहत और नए नियमों की पूरी रिपोर्ट।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

पीएम मोदी और अमित शाह के कोलकाता आने की सुगबुगाहट

Durga Puja Grant Bengal: राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार आयोजित होने जा रही दुर्गापूजा को लेकर इस बार सरकारी अनुदान का गणित पूरी तरह बदलने वाला है। सचिवालय नवान्न के सूत्रों के मुताबिक इस बार सरकार का ध्यान ‘ब्रांडेड उत्सव’ के बजाय ‘जमीनी और आर्थिक रूप से कमजोर’ पूजा कमेटियों को संबल देने पर है।

बजट आधारित अनुदान: 10 लाख की लक्ष्मण रेखा

  • छोटे आयोजकों को प्राथमिकता: जिन दुर्गापूजा कमेटियों का कुल बजट 10 लाख से कम है उन्हें ही मुख्य रूप से सरकारी अनुदान दिया जाएगा।

  • संभावित राशि: सूत्रों का कहना है कि आर्थिक सहायता की राशि को पिछले साल के 1,10,000 से बढ़ाकर 1,20,000 रुपये किया जा सकता है।

  • कॉर्पोरेट स्पॉन्सरशिप वाली कमेटियां बाहर: करोड़ों रुपये के बजट और भारी-भरकम विज्ञापनों से संपन्न बड़ी पूजा कमेटियों को इस बार अनुदान सूची से बाहर रखा जाएगा ताकि जरूरतमंद और नई कमेटियों को फंड मिल सके।

कर और बिजली बिल राहत पर बनी सहमति

हाल ही में मुख्यमंत्री खेल व युवा कल्याण मंत्री इंद्रनील खां और ‘फोरम फॉर दुर्गोत्सव’ के प्रतिनिधियों के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठक में अनुदान के अलावा प्रशासनिक राहत पर भी चर्चा हुई।

  • नगर निगम टैक्स: होर्डिंग्स और बैनर पर लगने वाले कर में छूट देने का आश्वासन दिया गया है।

  • बिजली दरें: पूजा पंडालों के लिए बिजली की रियायती दरों को लेकर संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

वीआईपी मौजूदगी और सुरक्षा के बड़े इंतजाम 

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि उत्सव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता के प्रमुख पंडालों का दौरा कर सकते हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर राज्य स्तर पर अलग से रणनीति बनाई जा रही है। नवान्न के अधिकारियों का मानना है कि इस बार भले ही बड़े बजट की कमेटियों को सरकारी पैसा न मिले, लेकिन करों और बिजली में राहत देकर उत्सव के आकर्षण को बनाए रखा जाएगा।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।