कोलकाता विमानबंदर के पास कार शोरूम में भीषण आग, करीब 30 गाड़ियां जलकर राख

Kolkata Airport Car Showroom Fire 30 Cars Burnt: सोमवार तड़के कोलकाता विमानबंदर के पास यशोर रोड से लगे बांकरा इलाके में एक कार शोरूम में भीषण आग लग गई। पहले पांच और बाद में तीन और दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कुल आठ दमकल गाड़ियों की लंबी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। करीब 30 गाड़ियां जल गईं। शॉर्ट सर्किट की आशंका है।
विषयसूची
कोलकाता विमानबंदर के पास कार शोरूम में भीषण आग
Kolkata Airport Car Showroom Fire 30 Cars Burnt: कोलकाता में सोमवार तड़के एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई। यह आग कोलकाता एयरपोर्ट के नजदीक, यशोर रोड से सटे बाकड़ा इलाके में स्थित एक कार शोरूम में लगी।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां सबसे पहले मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए बाद में तीन और दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ीं। इस तरह कुल आठ दमकल गाड़ियों ने लंबे समय तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
आग इतनी भीषण थी कि शोरूम में खड़ी करीब 30 गाड़ियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल रहा, क्योंकि हाल के दिनों में कोलकाता में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।




आठ दमकल गाड़ियों की कोशिश से आग पर पाया गया काबू
दमकल सूत्रों के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी होने की आशंका है। हालांकि आग लगने के सही कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
फिलहाल राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रशासन आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच में जुटा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की असली वजह सामने आ पाएगी।




रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

