Rashtra Bharat Logo

Kolkata Building Collapse: मानिकतला में जर्जर दो मंजिला मकान का हिस्सा ढहा, मचा हड़कंप

Kolkata Building Collapse: मानिकतला में जर्जर दो मंजिला मकान का हिस्सा ढहा, मचा हड़कंप
Kolkata Building Collapse: मानिकतला में जर्जर दो मंजिला मकान का हिस्सा अचानक ढहा 15 किराएदार खतरे में। पढ़ें पूरी खबर और स्थानीय लोगों के आरोप।

Kolkata Building Collapse: मानिकतला में जर्जर दो मंजिला मकान का हिस्सा अचानक ढहा 15 किराएदार खतरे में। पढ़ें पूरी खबर और स्थानीय लोगों के आरोप।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

Kolkata Building Collapse: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मानिकतला इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मानिकतला वार्ड्स इंस्टीट्यूट के पास एक दो मंजिला जर्जर मकान का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर ढह गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन इस हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस खतरनाक इमारत में करीब 15 परिवार किराए पर रह रहे थे।

लंबे समय से जर्जर थी इमारत

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस वक्त यह दुर्घटना हुई उस समय घर के ऊपरी हिस्से में कुछ लोग मौजूद थे। अचानक तेज आवाज के साथ इमारत का एक हिस्सा नीचे आ गिरा जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस मकान की हालत लंबे समय से बेहद खराब थी। इससे पहले भी इस इमारत का एक छोटा हिस्सा गिर चुका था। इसके बावजूद न तो मकान मालिक और न ही स्थानीय प्रशासन ने इसकी मरम्मत या इसके स्थायी समाधान के लिए कोई सुध ली जिससे बड़ा खतरा टला नहीं था।

मौके पर पहुंचीं भाजपा नेत्री अर्चना मजूमदार

घटना की खबर मिलते ही भाजपा नेत्री अर्चना मजूमदार तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन और मकान मालिक पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि इस इमारत को पहले ही खतरनाक घोषित किया जा चुका था लेकिन प्रशासन और संबंधित पक्षों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।