Kolkata News: बंगाल में बेकाबू महंगाई के खिलाफ प्रशासन सख्त, बाजारों में ईबी की छापेमारी

Kolkata News: बंगाल में महंगाई और कालाबाजारी रोकने के लिए जदू बाबू बाजार में एनफोर्समेंट ब्रांच की छापेमारी। प्याज, आलू और चावल के दामों की जांच।
विषयसूची
एनफोर्समेंट ब्रांच ने स्टॉक और लाइसेंस की भी जांच
Kolkata News : लगातार बारिश सब्जियों की सप्लाई में कमी और परिवहन लागत बढ़ने के कारण पश्चिम बंगाल में इन दिनों आलू-प्याज से लेकर चीनी तक के दाम आसमान छू रहे हैं। आम आदमी को महंगाई से राहत दिलाने और जमाखोरी व कालाबाजारी पर नकेल कसने के लिए बुधवार सुबह-सुबह एनफोर्समेंट ब्रांच (EB) के अधिकारियों ने कोलकाता के प्रसिद्ध जदू बाबू बाजार में औचक छापेमारी की।
बाजार में क्या रहे सब्जियों के दाम
ईबी की टीम ने बाजार के अंदर जाकर दाल, चावल, चीनी, दूध, मांस और मछली जैसी जरूरी खाद्य सामग्रियों पर विशेष फोकस किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों से खरीद और बिक्री के बिल की कॉपियों की मांग की, ताकि यह जांचा जा सके कि वे कितना मुनाफा रखकर सामान बेच रहे हैं।
लाइसेंस और स्टॉक की जांच में गड़बड़ी उजागर
छापेमारी के दौरान प्रशासन ने साफ कर दिया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ईबी अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि कोई भी व्यापारी एक महीने से ज्यादा समय तक माल का स्टॉक नहीं कर सकता। निरीक्षण के दौरान एक चावल की दुकान पर बड़ी लापरवाही सामने आई जहां दुकानदार न तो स्टॉक रिपोर्ट दिखा सका और न ही दुकान का वैध लाइसेंस पेश कर पाया। प्रशासन की ओर से संकेत दिए गए हैं कि इस मामले में संबंधित दुकानदार के खिलाफ जल्द ही सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

