Kolkata News: सड़क सुरक्षा के लिए कोलकाता पुलिस की साइकिल रैली, 150 लोग हुए शामिल

Kolkata Police cycle rally road safety week: कोलकाता पुलिस ने ‘रोड सेफ्टी वीक 2026’ के तहत सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष साइकिल रैली आयोजित की। विक्टोरिया मेमोरियल से शुरू हुई रैली प्रिंसेप घाट होते हुए लालबाजार पहुंची। इसमें करीब 150 लोगों ने हिस्सा लिया। पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद भी रैली में शामिल हुए। अभियान में हेलमेट, गति सीमा और यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया गया।
विषयसूची
सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए निकली साइकिल रैली
Kolkata Police cycle rally road safety week: कोलकाता: सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और आम लोगों में ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के मकसद से शनिवार को कोलकाता पुलिस ने शहर की सड़कों पर एक विशेष साइकिल रैली का आयोजन किया। यह आयोजन कोलकाता पुलिस की ओर से चलाए जा रहे रोड सेफ्टी वीक 2026 (Road Safety Week 2026) कार्यक्रम का हिस्सा है।
रैली विक्टोरिया मेमोरियल के सामने से शुरू होकर प्रिंसेप घाट होते हुए लालबाजार तक पहुंची। इस पहल का मुख्य उद्देश्य था, खासकर बाइक चालकों तक ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से सड़क पर चलने का संदेश पहुंचाना।
रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया कोलकाता पुलिस के कमिश्नर अजय कुमार नंदा ने। कमिश्नर सिर्फ फ्लैग-ऑफ करके नहीं रुके, बल्कि खुद साइकिल पर सवार होकर रैली में शामिल भी हुए। इस आयोजन में करीब 150 लोगों ने हिस्सा लिया।


यातायात नियमों का पालन करने पर कोलकाता पुलिस का जोर
कोलकाता पुलिस की ओर से बताया गया कि सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए आम लोगों में ट्रैफिक नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। खासतौर पर बाइक चालकों को हेलमेट पहनने, तय गति-सीमा का पालन करने और ट्रैफिक सिग्नल सहित अन्य नियमों का पालन करने के प्रति सचेत किया जा रहा है।
गौरतलब है कि रोड सेफ्टी वीक 2026 (Road Safety Week 2026) की शुरुआत 3 अगस्त से हुई थी, जो 9 अगस्त तक चलेगी। इस पूरे सप्ताह कोलकाता पुलिस अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रही है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

