भवानीपुर से भाजपा प्रत्याशी शुभेन्दु अधिकारी ने मंदिर-गुरुद्वारा दर्शन के बाद किया नामांकन दाखिल, अमित शाह भी रहे साथ

Suvendu Adhikari Bhowanipore nomination filing: भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी ने नामांकन से पहले गुरुद्वारा और मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद हाजरा मोड़ पर जनसभा करने की योजना है। फिर वह अलीपुर में अमित शाह के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। इस पूरे कार्यक्रम से चुनावी माहौल तेज हो गया है और समर्थकों में उत्साह देखा गया।
विषयसूची
भवानीपुर में नामांकन से पहले शुभेंदु अधिकारी का मंदिर और गुरुद्वारा दौरा
Suvendu Adhikari Bhowanipore nomination filing: कोलकाता | भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शुभेन्दु अधिकारी ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले धार्मिक स्थलों का दर्शन किया। उन्होंने भवानीपुर गुरुद्वारा और भवानीपुर के शरत बोस रोड स्थित लक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इसके बाद शुभेन्दु अधिकारी ने मीडिया को बताया कि आज वे अपना नामांकन पत्र अलीपुर सर्वे बिल्डिंग में दाखिल करेंगे। नामांकन से पहले हाजरा मोड़ पर एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उपस्थित रहे। जनसभा के बाद शुभेन्दु अधिकारी अमित शाह के साथ नामांकन दाखिल करने अलीपुर पहुंचे।

हाजरा मोड़ पर जनसभा के बाद अमित शाह के साथ करेंगे नामांकन दाखिल
ग्राउंड पर मौजूद हमारे संवाददाता के अनुसार, नामांकन के दौरान क्षेत्र में भारी BJP समर्थकों की भीड़ देखी गई।

भवानीपुर सीट पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अहम मानी जा रही है और शुभेन्दु अधिकारी के नामांकन के साथ इस सीट पर चुनावी सरगर्मी और तेज़ हो गई है।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

