ई-केवाईसी नहीं कराया तो बंद होगी एलपीजी सब्सिडी, अब 4,800 रुपए में लेना होगा 10 किलो का नया सिलेंडर

एलपीजी गैस कनेक्शन के नए नियम। ई-केवाईसी नहीं कराने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी। जानें 10 किलो के नए सिलेंडर की कीमत, नया कनेक्शन खर्च और ताजा अपडेट।
विषयसूची
सब्सिडी न मिलने से बढ़ेगी परेशानी
केंद्र सरकार ने पहले ही बता दिया था कि जिन लोगों का रसोई गैस का ई-केवाईसी अभी तक पूरा नहीं हुआ है उन्हें अब किसी भी तरह की सब्सिडी नहीं मिलेगी। साथ ही यह भी घोषणा की गई थी कि जो लोग ई-केवाईसी कराए बिना बिना सब्सिडी के सिलेंडर लेना चाहते हैं वे पा सकते हैं। लेकिन ऐसे ग्राहकों को उपयोग के लिए निर्धारित 14.2 किलो का सिलेंडर अब नहीं मिल सकेगा। उनके लिए 10 किलो का सिलेंडर आवंटित किया जाएगा जिसे बाजार दर पर खरीदना होगा। इसका सरकारी नाम फ्री ट्रेड एलपीजी है।
नए कनेक्शन के लिए देने होंगे 4800 रुपए
नए कनेक्शन के लिए ग्राहक को आवेदन करना होगा। ग्राहक को नए कनेक्शन के लिए करीब 4800 रुपए खर्च करने होंगे। इसके बाद प्रति सिलेंडर रिफिलिंग के लिए भी भारी कीमत चुकानी होगी। इस महीने कोलकाता में इसकी कीमत 1624 रुपए है। जबकि साधारण 14.2 किलो के सिलेंडर की तुलना में 10 किलो के सिलेंडर की कीमत काफी ज्यादा बैठती है। सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि इस सिलेंडर पर कोई सब्सिडी नहीं है। अभी जिन ग्राहकों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है उनकी संख्या देश में 3 करोड़ से अधिक है।
देशभर में 3 करोड़ से अधिक ग्राहक प्रभावित
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अभी भी 3 करोड़ से अधिक ऐसे ग्राहक हैं जिन्होंने अपनी रसोई गैस का ई-केवाईसी पूरा नहीं कराया है। केंद्र सरकार पिछले दो साल से लगातार ई-केवाईसी कराने पर जोर दे रही थी और अब लापरवाही बरतने वाले उपभोक्ताओं पर सख्ती बढ़ा दी गई है।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

