पहली मुलाकात से शादी तक, जानिए मोनालिसा और फरमान की पूरी लव स्टोरी

प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आईं मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है। दोनों की मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी और करीब छह महीने की डेटिंग के बाद उन्होंने केरल में सिविल मैरिज और मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया।
विषयसूची
Monalisa Love Story: प्रयागराज महाकुंभ के दौरान चर्चा में आईं मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से अचानक शादी कर सबको चौंका दिया है। कल बुधवार को उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली। इस जोड़े ने अपने विवाह के लिए केरल को चुना, जहां पहले दोनों ने सिविल मैरिज की और उसके बाद तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए।
फिलहाल दोनों केरल में ही रहने की योजना बना रहे हैं। फरमान का कहना है कि अगर मोनालिसा को वहां रहना पसंद आता है तो वे दोनों वहीं बस सकते हैं। हालांकि अभी तक इस जोड़े ने हनीमून को लेकर कोई खास योजना नहीं बनाई है।
6 महीने से डेट कर रहे थे फरमान – मोनालिसा
शादी के बाद से ही मोनालिसा और फरमान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके रिश्ते को करीब छह महीने हो चुके हैं। हालांकि उनका कहना है कि यह छह महीनों का रिश्ता उन्हें कई सालों जैसा गहरा महसूस होता है।
पेशे से एक्टर हैं फरमान
मीडिया से बातचीत के दौरान फरमान खान ने बताया कि वह भी पेशे से एक्टर हैं। उनकी और मोनालिसा की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी, जहां से दोनों की दोस्ती शुरू हुई। फरमान के अनुसार, उसी दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया।
मोनालिसा ने फरमान को किया था प्रपोज
फरमान ने बताया कि सबसे पहले मोनालिसा ने ही उन्हें प्रपोज किया था। शुरुआत में उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया, लेकिन बाद में दोनों के बीच समझ और नजदीकियां बढ़ती गईं। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।
परिवार को मंजूर नहीं यह रिश्ता
बताया जा रहा है कि मोनालिसा के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। खासतौर पर उनके पिता इस शादी के खिलाफ थे और नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी किसी मुस्लिम युवक से विवाह करे। इसके बावजूद मोनालिसा ने अपने फैसले पर कायम रहते हुए फरमान के साथ शादी कर ली।
निर्देशक सनोज मिश्रा भी नाखुश
मोनालिसा की आने वाली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की रिलीज से पहले उनकी शादी की खबर ने फिल्म से जुड़े लोगों को भी चौंका दिया है। फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा ने इस रिश्ते पर नाराजगी जताते हुए इसे लेकर आपत्ति भी जाहिर की है। अब शादी के बाद मोनालिसा की निजी और पेशेवर जिंदगी में क्या बदलाव आता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

