जरूर पढ़ें

सरकार का बड़ा फैसला! अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का राशन एक साथ, जानिए कैसे

सरकार का बड़ा फैसला! अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का राशन एक साथ
सरकार का बड़ा फैसला! अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का राशन एक साथ

केंद्र सरकार ने राशन कार्ड धारकों को अप्रैल में तीन महीने का राशन एक साथ देने का फैसला किया है। इससे गरीबों को राहत मिलेगी।

Updated:

Free Ration: देश के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐलान किया है कि अप्रैल महीने में राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने का अनाज दिया जाएगा। यानी लाभार्थियों को अप्रैल, मई और जून तीनों महीनों का राशन एक ही बार में मिल जाएगा।

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सभी लाभार्थी अपने नजदीकी राशन दुकान से तय समय पर यह राशन ले सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इसकी जानकारी साझा की गई है। हालांकि, सरकार ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि तीन महीने का राशन एक साथ देने का फैसला क्यों लिया गया है।

41 लाख से अधिक राशन कार्ड रद्द

इस बीच सरकार ने फर्जी राशन कार्ड पर भी सख्ती दिखाई है। संसद में दी गई जानकारी के मुताबिक, साल 2025 में देशभर में 41 लाख से ज्यादा अपात्र राशन कार्ड रद्द किए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में कार्रवाई हुई है।

सरकार का कहना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार सुधार किए जा रहे हैं। अब लगभग सभी राशन कार्ड और लाभार्थियों का डेटा डिजिटल कर दिया गया है। देश की ज्यादातर राशन दुकानों पर ई-पॉस मशीनें लगाई गई हैं, जिससे सही व्यक्ति को ही राशन मिल सके।

बायोमेट्रिक के जरिए हो रहा राशन वितरण

इसके अलावा करीब 99 प्रतिशत लाभार्थियों को आधार से जोड़ा जा चुका है और ज्यादातर जगहों पर राशन वितरण बायोमेट्रिक के जरिए हो रहा है। इससे गड़बड़ी और धोखाधड़ी को काफी हद तक रोका जा सका है।

सरकार का यह कदम एक तरफ जहां जरूरतमंद लोगों को राहत देगा, वहीं दूसरी ओर यह सुनिश्चित करेगा कि योजना का फायदा सिर्फ सही लोगों तक ही पहुंचे। आने वाले समय में ऐसे और सुधार देखने को मिल सकते हैं, जिससे आम जनता को और सहूलियत मिलेगी।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।