जरूर पढ़ें

बिहार के सीएम नीतीश कुमार को मिली Z+ सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार के सीएम नीतीश कुमार को मिली Z+ सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
बिहार के सीएम नीतीश कुमार को मिली Z+ सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश (File Photo)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। राज्यसभा जाने के फैसले और बदलती राजनीतिक स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया। 30 मार्च को उन्होंने विधान परिषद से इस्तीफा दिया था और अब वे नए राजनीतिक अध्याय की ओर बढ़ रहे हैं।

Updated:

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। गृह विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी करते हुए पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। यह सुरक्षा व्यवस्था उन्हें तब तक मिलती रहेगी, जब तक वे मुख्यमंत्री पद पर बने रहते हैं।

नीतीश कुमार को क्यों मिली Z+ सुरक्षा

गृह विभाग द्वारा जारी पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि नीतीश कुमार हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं और जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर उच्च सदन की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस बदलती राजनीतिक स्थिति और उनकी सुरक्षा को लेकर संभावित जोखिमों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। अधिकारियों का मानना है कि ऐसे समय में उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना जरूरी है।

क्या है Z+ सुरक्षा ?

अगर बात करें जेड प्लस सुरक्षा की, तो यह देश में वीआईपी सुरक्षा की सबसे सख्त श्रेणियों में से एक मानी जाती है। इस सुरक्षा में लगभग 36 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं, जिनमें 10 से अधिक एनएसजी कमांडो शामिल होते हैं। इनके साथ ही CRPF, ITBP और स्थानीय पुलिस के जवान भी सुरक्षा घेरा बनाए रखते हैं। एक एस्कॉर्ट वाहन और अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण भी इसमें शामिल होते हैं, जिससे हर परिस्थिति में वीआईपी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

30 मार्च को दिया था इस्तीफा

राजनीतिक मोर्चे पर भी यह समय नीतीश कुमार के लिए खास माना जा रहा है। 30 मार्च को उन्होंने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले 16 मार्च 2026 को वे निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने गए थे। यह कदम उन्हें उन चुनिंदा नेताओं की सूची में शामिल करता है, जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र के चारों सदनों का प्रतिनिधित्व किया है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।