Rashtra Bharat Logo

‘मेरी शिक्षा को लेकर होता है अपमान’- अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भड़कीं रेखा पात्रा

‘मेरी शिक्षा को लेकर होता है अपमान’- अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भड़कीं रेखा पात्रा
Rekha Patra Controversy: संदेशखाली की भाजपा विधायक रेखा पात्रा ने अपनी ही पार्टी के जिला नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कम पढ़ी-लिखी होने के कारण पार्टी के नेता उन्हें लगातार अपमानित करते हैं और मिसगाइड करते हैं। (File Photo)

संदेशखाली की भाजपा विधायक रेखा पात्रा ने अपनी ही पार्टी के जिला नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कम पढ़ी-लिखी होने के कारण पार्टी के नेता उन्हें लगातार अपमानित करते हैं और मिसगाइड करते हैं।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से हस्तक्षेप की मांग

पश्चिम बंगाल में संदेशखाली की घटना से विरोध का एक मजबूत चेहरा बनकर उभरीं और भाजपा की टिकट पर विधायक बनीं रेखा पात्रा ने अपनी ही पार्टी के जिला नेतृत्व पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि कम पढ़े-लिखे होने के कारण पार्टी के भीतर उन्हें लगातार अपमानित किया जाता है और जिला कमेटी द्वारा उन्हें हमेशा ‘मिसगाइड’ किया जाता है।

जिला नेतृत्व पर भड़कीं विधायक

बशीरहाट के हिंगलगंज से भाजपा विधायक रेखा पात्रा ने कहा कि वह अपनी पार्टी की वजह से अब तक चुप थीं लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि उन्हें सार्वजनिक तौर पर अपनी नाराजगी जाहिर करनी पड़ रही है।

अपमानित किए जाने का आरोप

उन्होंने कहा, मैं ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं हूं, इसलिए जिला कमेटी मुझे हमेशा अपमानित करती है। मुझे कार्यक्रमों में बुलाया जाता है और फिर नीचा दिखाया जाता है जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है। यही वजह है कि उन्होंने पार्टी के जिला कार्यक्रमों से दूरी बना ली है और वह सिर्फ अपने विधानसभा क्षेत्र के कामों पर ध्यान देती हैं। रेखा पात्रा ने उम्मीद जताई है कि पार्टी का उच्च नेतृत्व इस पूरे मामले पर संज्ञान लेगा और उचित न्याय करेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष की प्रतिक्रिया

इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए बशीरहाट भाजपा संगठनात्मक जिले के अध्यक्ष सुकल्याण वैद्य ने कहा कि एक विधायक और जिला समिति की सदस्य के रूप में उन्हें पूरा सम्मान देने का प्रयास किया गया है। हालांकि यदि उन्हें ऐसा लगता है तो यह उनका व्यक्तिगत विचार हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सामने पंचायत चुनाव हैं इसलिए सबको मिलकर लड़ना होगा और पार्टी के वरिष्ठ नेता इस मामले को सुलझा लेंगे।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।