जरूर पढ़ें

Gold Price Today: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानिए आज के ताजा भाव

Gold Price Today: सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट, लगातार तीसरे दिन गिरे भाव
Gold Price Today: सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट, लगातार तीसरे दिन गिरे भाव

लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट जारी है, जिससे ग्राहकों को राहत मिल रही है, लेकिन निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों में तेज उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में नरमी बनी हुई है। क्या यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी या फिर जल्द ही रुख बदलने वाला है?

Updated:

Gold Price Today: सोने की कीमत में बीते कई दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. इस सप्ताह के शुरुआत से ही सोने के भाव में नरमी आई है, जो कि अब तक जारी है. कल सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. वहीं आज भी कीमत में कमी दर्ज हुई है. लगातार गिरती कीमतों से एक ओर जहां ग्राहकों को राहत मिल रही है, तो वहीं दूसरी ओर निवेशकों की सांसे अटक रही है.

सोने के ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 8 अप्रैल को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,998 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,749 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,252 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है और दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं. फिलहाल सोने की कीमत में 1 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज हुई है.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमतों पर नजर डालें तो बीते सप्ताह सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली थी. वहीं इस सप्ताह के शुरुआत से ही सोने का भाव गिरता ही जा रहा है. 6 अप्रैल को 24 कैरेट सोने में 27 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई. वहीं 22 कैरेट सोने में 25 रुपये प्रति ग्राम की कमी देखने को मिली. कल 7 अप्रैल को 24 कैरेट सोने में 82 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई. वहीं 22 कैरेट सोने में 75 रुपये की कमी आई. महज दो दिनों में ही सोना (24 कैरेट) 109 रुपये सस्ता हो गया है.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 8 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,998 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,749 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,252 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर 24 कैरेट सोना (आज) 22 कैरेट सोना (आज) 18 कैरेट सोना (आज)
लखनऊ ₹14,998 ₹13,749 ₹11,252
जयपुर ₹14,998 ₹13,749 ₹11,252
दिल्ली ₹14,998 ₹13,749 ₹11,252
पटना ₹14,988 ₹13,739 ₹11,242
मुंबई ₹14,983 ₹13,734 ₹11,237
अहमदाबाद ₹14,988 ₹13,739 ₹11,242
पुणे ₹14,983 ₹13,734 ₹11,237
कोलकाता ₹14,983 ₹13,734 ₹11,237
मेरठ ₹14,998 ₹13,749 ₹11,252
लुधियाना ₹14,998 ₹13,749 ₹11,252

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।