Rashtra Bharat Logo

सावधान! LPG सिलेंडर बुकिंग के नाम पर हो रही ठगी, चुटकी में खाली हो रहा बैंक अकाउंट

सावधान! LPG सिलेंडर बुकिंग के नाम पर हो रही ठगी, चुटकी में खाली हो रहा बैंक अकाउंट
सावधान! LPG सिलेंडर बुकिंग के नाम पर हो रही ठगी, चुटकी में खाली हो रहा बैंक अकाउंट

LPG Gas Cylinder Fraud: LPG सिलेंडर बुकिंग के नाम पर नया साइबर फ्रॉड सामने आया है। ठग सोशल मीडिया, WhatsApp और SMS के जरिए फर्जी लिंक भेजकर जल्दी गैस डिलीवरी का लालच दे रहे हैं।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

LPG Gas Cylinder Fraud: देश में इन दिनों गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर कई जगहों पर चिंता देखने को मिल रही है। इसी माहौल का फायदा अब साइबर ठग उठाने लगे हैं। सोशल मीडिया और इंटरनेट पर LPG सिलेंडर से जुड़ा एक नया फ्रॉड तेजी से फैल रहा है, जिसमें लोगों को जल्दी गैस डिलीवरी का लालच देकर ठगा जा रहा है।

दरअसल कई लोगों को सोशल मीडिया, WhatsApp और SMS के जरिए ऐसे मैसेज और विज्ञापन मिल रहे हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि अभी ऑनलाइन पेमेंट करने पर अगले ही दिन गैस सिलेंडर घर पहुंचा दिया जाएगा। गैस की कमी और बढ़ती मांग के बीच लोग जल्दी सिलेंडर पाने के चक्कर में इन लिंक पर क्लिक कर देते हैं और यहीं से ठगी का खेल शुरू हो जाता है।

ऐसे लोगों को जाल में फंसा रहे हैं ठग

साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह ठगी आमतौर पर तीन आसान स्टेप्स में की जाती है। सबसे पहले Facebook, Instagram या Google जैसे प्लेटफॉर्म पर फर्जी विज्ञापन दिखाए जाते हैं, जिनमें तुरंत गैस डिलीवरी का वादा किया जाता है। जब कोई व्यक्ति इन विज्ञापनों पर क्लिक करता है तो उसे एक नकली वेबसाइट पर भेज दिया जाता है, जो देखने में बिल्कुल असली गैस कंपनी की वेबसाइट जैसी लगती है।

इसके बाद इस वेबसाइट पर लोगों से ऑनलाइन पेमेंट, बैंक डिटेल या UPI की जानकारी मांगी जाती है। जैसे ही कोई व्यक्ति पेमेंट करता है, उसका पैसा सीधे ठगों के खाते में चला जाता है और फिर उनसे संपर्क करना भी मुश्किल हो जाता है।

अंजाने लिंक पर न करें क्लिक

कई मामलों में लोगों को सीधे WhatsApp और SMS के जरिए भी ऐसे लिंक भेजे जा रहे हैं। इन मैसेज में लिखा होता है कि अगर तुरंत लिंक पर क्लिक कर बुकिंग नहीं की गई तो गैस सिलेंडर किसी और को दे दिया जाएगा। ऐसे संदेश लोगों में जल्दबाजी पैदा करते हैं और ठग इसी का फायदा उठाते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट से ही करें गैस बुकिंग

साइबर पुलिस और सुरक्षा विशेषज्ञों ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि LPG सिलेंडर की बुकिंग हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के जरिए ही करनी चाहिए। इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस जैसी कंपनियां कभी भी अनजान लिंक के जरिए पेमेंट करने के लिए नहीं कहतीं।

1930 पर करें कॉल

अगर किसी के साथ इस तरह की ठगी हो जाती है तो तुरंत कार्रवाई करना जरूरी है। पीड़ित व्यक्ति 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर कॉल कर सकता है या cybercrime.gov.in वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कर सकता है। समय पर शिकायत करने से पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।