Rashtra Bharat Logo

लालू प्रसाद यादव के चरणों में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

लालू प्रसाद यादव के चरणों में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन
लालू प्रसाद यादव के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लेते झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.
Updated:
·by
Navin Rai
Navin Rai
Share:

विषयसूची

Hemant Soren-Lalu Prasad Meeting: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज पटना स्थित राजद की वरिष्ठ नेता एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी के आवास पहुंचे और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्री लालू प्रसाद यादव का हाल-चाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

  • पटना में राबड़ी देवी आवास पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
  • पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव से हेमंत ने की मुलाकात
  • संघर्ष, न्याय की राजनीति के प्रतीक है लालू प्रसाद : हेमंत

Hemant Soren-Lalu Prasad Meeting: देश की राजनीतिक परिस्थितयों पर लालू के साथ की चर्चा

मुलाकात के दौरान हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। दोनों नेताओं के बीच देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, सामाजिक-आर्थिक हालात तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में विस्तार से चर्चा (Hemant Soren-Lalu Prasad Meeting) हुई।

Also Read : हेमंत सोरेन पटना में बोले- लोगों के अधिकार छीन रही है भाजपा

Also Read: झारखंड पुलिस का कड़ा प्रहार, जोनल कमांडर समेत JJMP के 9 उग्रवादियों ने किया सरेंडर, हथियार, गोला-बारूद बरामद

Also Read : Naxal News Jharkhand: महिला नक्सली का शारीरिक शोषण करते हैं माओवादियों के शीर्ष नेता, झारखंड से गिरफ्तार 2 नक्सलियों का खुलासा

Also Read : ADR Report: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन समेत देश में 40 फीसदी मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक केस

संघर्ष और न्याय की राजनीति के प्रतीक है लालू प्रसाद यादव

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि लालू प्रसाद यादव संघर्षशील नेता हैं, जिन्होंने हमेशा गरीब, पिछड़ों और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से देश के लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की राजनीति को मजबूती मिलती रही है।

झारखंड-बिहार के बीच ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रिश्ते

लालू प्रसाद यादव से मुलाकात (Hemant Soren-Lalu Prasad Meeting) के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि झारखंड और बिहार के बीच ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रिश्ते हैं। दोनों राज्यों की एकजुटता और आपसी सहयोग से क्षेत्र का विकास और भी तेज़ी से संभव हो सकेगा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित परिवार के सदस्य व अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।

Also Read: TATA Steel Salary: टाटा स्टील में साल में एक करोड़ से अधिक सैलरी वाले 283 लोग

Also Read : ‘वोट चोरी’ पर ‘हाइड्रोजन बम’ फोड़ेंगे राहुल गांधी, पटना में बोले- मुंह नहीं दिखा पाएंगे नरेंद्र मोदी

Also Read : Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान पर कुदरत का कहर, शक्तिशाली भूकंप से 610 मरे, 1300 घायल

Also Read : Modi Xi Meeting: टैरिफ वॉर से मुकाबले को तैयार भारत और चीन, मोदी-शी चिनफिंग ने लिया संकल्प

Also Read : Student Commits Suicide: रांची में छत्तीसगढ़ की छात्रा ने की आत्महत्या, 19 साल की युवती फांसी के फंदे से लटकी मिली